मोहाली में पति के साथ सैर पर निकली महिला, बाइक सवार ने झपटी सोने की बालियां; लात मारकर हुआ फरार
मोहाली के बलौंगी क्षेत्र में सुबह सैर कर रही महिला से बाइक सवार बदमाश ने सोने की बालियां झपट लीं। ...और पढ़ें

महिला के कानों से बालियां झपटकर बाइक सवार फरार। (एआई जनरेटेड फोटो)
HighLights
मोहाली के टीडीआई में सुबह के समय वारदात।
चेहरा ढके हुए बाइक पर आया था झपटमार।
जांच शुरू, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही।
जागरण संवाददाता, मोहाली। बलौंगी क्षेत्र के नजदीक टीडीआई में सोमवार सुबह पति के साथ सैर करने निकली महिला के कानों से सोने की बालियां झपट ली गई। महिला ने बाइक सवार झपटमार को पकड़ने की कोशिश की तो लात मारकर भाग निकला।
महिला के मुताबिक वह पति कुछ दूरी आगे चल रहे थे। इसी दौरान चेहरा ढके हुए बाइक सवार युवक ने उनके कानों में पहनी बालियां झपट लीं। महिला के अनुसार, युवक पहले भी इलाके में बाइक से घूमता दिखाई दिया था, जिससे आशंका है कि उसने मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया।
बलौंगी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाल रही है, ताकि झपटमार की पहचान हो सके।
