विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहाली में SSP ऑफिस के बाहर दिनदहाड़े युवक की गोलियां मारकर हत्या, कड़ी सुरक्षा वाले एरिया में वारदात को अंजाम दे हमलावर फरार

Published: Wed, 28 Jan 2026 04:15 PM (IST)

मोहाली में एसएसपी कार्यालय के बाहर दिनदहाड़े एक युवक गुरप्रीत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर वारदात को ...और पढ़ें

वारदात के बाद घटनास्थल से सबूत जुटाती  फॉरेंसिक टीम।

वारदात के बाद घटनास्थल से सबूत जुटाती  फॉरेंसिक टीम।

HighLights

  1. कड़ी सुरक्षा वाले एरिया में वारदात।

  2. हमलावरों ने युवक को तीन गोलियां मारी।

  3. प्रारंभिक जांच में वजह रंजिश सामने आई।

जागरण संवाददाता, मोहाली। एसएसपी ऑफिस के बाहर बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कड़ी सुरक्षा वाले एरिया में वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। मरने वाला युवक की पहचान रुड़की निवासी गुरप्रीत के रूप में हुई है। हमलावरों ने उसे तीन गोलियां मारीं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को सील कर दिया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।  इस घटना ने एसएसपी कार्यालय जैसे उच्च-सुरक्षा वाले क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।