विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के मोहाली में पिकअप और बस के बीच टक्कर, हादसे में 11 लोग घायल

Published: Fri, 03 Jul 2026 11:20 AM (IST)

पंजाब के मोहाली के सरसिणी में एक पिकअप और कंपनी की बस की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो ...और पढ़ें

पंजाब के मोहाली में पिकअप और बस के बीच टक्कर (File Photo)

पंजाब के मोहाली में पिकअप और बस के बीच टक्कर (File Photo)

HighLights

  1. मोहाली के सरसिणी में पिकअप-बस की टक्कर।

  2. हादसे में एक व्यक्ति की मौत, 11 घायल।

  3. पिकअप चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, मोहाली। पंजाब के मोहाली के अंतर्गत सरसिणी में एक पिक्प और कंपनी की बस के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 11 लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई।

हादसे के बाद वाहनों की परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों की मदद की। सभी घायलों को अंबाला जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घायलों की पहचान

हादसे में 24 साल का आशीष, 28 वर्षीय मनोज, 16 साल का समीर, 27 साल का ओमप्रकाश, 55 वर्षीय राजेंद्र, 25 वर्षीय विकास, 36 वर्षीय धर्मेंद्र, 16 वर्षीय बलवंत, 20 वर्षीय मनिंद्र और 28 साल का विनोद घायल हुए हैं। वारदात को अंजाम देकर पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। जिस बस में सवारी थी वह बस पीसी टेक्सटाइल पंजाब की थी।

हादसा रात करीब दो बजे का बताया जा रहा है। मृतक के शव की शिनाख्त के लिए उसे मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सभी घायल लालडू पंजाब के रहने वाले हैं। राजपुरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है