विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहाली फेज-7 में टूटी सड़क से हर कोई परेशान, निगम अफसर सुन रहे; मजबूर होकर लोग धरने पर बैठे

Published: Thu, 01 Oct 2026 04:40 PM (IST)

मोहाली के फेज-7 में खराब सड़कों से परेशान निवासियों ने नगर निगम के अधिकारियों की अनदेखी के खिलाफ धरना प्रदर्शन ...और पढ़ें

HighLights

  1. मोहाली फेज-7 में खराब सड़कों से नागरिक परेशान।

  2. निगम अधिकारियों की अनदेखी के खिलाफ धरना प्रदर्शन।

  3. जल्द सड़क निर्माण और समस्याओं के समाधान की मांग।

संवाद सहयोगी, मोहाली। फेज-7 में सड़क बदहाल हो चुकी है। टूटी सड़क के कारण हर कोई परेशान है। शिकायत पर न तो अफसर सुन रहे, ना ही मेयर और निगम कमिश्नर लोगों की समस्या पर ध्यान दे रहे।

मजबूर होकर लोग धरने वीरवार को धरने पर बैठ गए। पार्षद अनुराधा आनंद और दुकानदार भी धरने में शामिल हुए। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने हाथों में तख्तियां पकड़कर नगर निगम से सड़क निर्माण करवाने और क्षेत्र की अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई।

पार्षद अनुराधा आनंद ने कहा कि पिछले कई महीनों से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। हाल ही में एक बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क की समस्या को लेकर मेयर, कमिश्नर और संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।

इसी के विरोध में स्थानीय लोगों को धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने नगर निगम से मांग की कि सड़क निर्माण का काम जल्द शुरू करवाया जाए और क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।