विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहाली में पहले सांप ने डसा, फिर युवक ने सांप को मारा; लिफाफे में डालकर अस्पताल पहुंचा

Published: Tue, 06 Oct 2026 05:07 PM (IST)

मोहाली के डेराबस्सी में एक युवक को सांप ने डस लिया। इसके बाद उसने हिम्मत दिखाते हुए सांप को मार ...और पढ़ें

सांप के डसने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती युवक।

सांप के डसने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती युवक।

HighLights

  1. युवक को सांप ने डसा, उसने सांप को मार डाला।

  2. मरे सांप को लिफाफे में डालकर अस्पताल ले गया युवक।

  3. डॉक्टरों ने तुरंत इलाज किया, युवक खतरे से बाहर।

संवाद सहयोगी, डेराबस्सी (मोहाली)। गांव भांखरपुर के नजदीक एक कॉलोनी में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक को सांप ने पैर पर डस लिया। अचानक हुए हमले से घबराने के बजाय युवक ने हिम्मत दिखाई और डसने वाले सांप को मार डाला। इसके बाद वह मरे हुए सांप को लिफाफे में डालकर परिजनों के साथ डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार धर्मवीर रात के समय घर के आसपास मौजूद था। इसी दौरान अचानक सांप ने उसके पैर पर डस लिया। घटना का पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। धर्मवीर ने सांप को पकड़कर मार दिया। इसके बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जाने लगे।

युवक ने डसने वाले सांप को भी लिफाफे में डाल लिया, ताकि डॉक्टरों को सांप की पहचान करने में मदद मिल सके।अस्पताल पहुंचने पर धर्मवीर ने चिकित्सकीय स्टाफ को लिफाफे में रखा मरा हुआ सांप दिखाया तो वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। डॉक्टरों ने बिना समय गंवाए युवक का उपचार शुरू किया और उसकी हालत पर निगरानी रखी।

चिकित्सकों के अनुसार उपचार के दौरान धर्मवीर की हालत स्थिर रही और खबर लिखे जाने तक वह खतरे से बाहर बताया जा रहा था। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी सांप को लेकर दहशत है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक बरसात और मौसम में बदलाव के दौरान रिहायशी इलाकों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। लोगों ने सांप के काटने की स्थिति में घरेलू उपचार या देरी करने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की।