मोहाली के खरड़ में स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस का छापा; चार युवतियां की रेस्क्यू
मोहाली के खरड़ में एक लग्जरी स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा था, जिस पर पुलिस ने ...और पढ़ें

खरड़ में स्पा सेंटर से चार युवतियों को किया गया रेस्क्यू। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
खरड़ के स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा।
पुलिस ने चार युवतियों को मौके से बचाया।
स्पा मालिक सलमान खान को किया गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, मोहाली। मोहाली में जीरकपुर के बाद अब खरड़ में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके से चार युवतियों को रेस्क्यू कर स्पा सेंटर के मालिक सलमान खान को गिरफ्तार कर लिया है।सलमान खान हरियाणा के यमुनानगर जिले के छछरौली का रहने वाला है। एसएचओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया सूचना मिली थी कि लग्जरी स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।
टीम ने शनिवार देर रात स्पा सेंटर पर छापा मारा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। स्पा सेंटर के मालिक की भूमिका समेत मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
