विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के नेतृत्व का विवाद जारी, 27 अक्टूबर को होगी अदालत में सुनवाई

Published: Tue, 20 Oct 2026 06:26 PM (IST)

मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन में नेतृत्व विवाद जारी है, जिसकी अगली सुनवाई 27 अक्टूबर तक टाल दी गई है। सदस्य पारदर्शी ...और पढ़ें

27 अक्टूबर को होगी मोहाली की अदालत में सुनवाई।

27 अक्टूबर को होगी मोहाली की अदालत में सुनवाई।

HighLights

  1. मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन नेतृत्व विवाद की सुनवाई टली।

  2. अदालत में अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को होगी।

  3. सदस्य पारदर्शी चुनावों के लिए प्रशासक चाहते हैं।

जागरण संवाददाता, मोहाली। मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एमआईए) में नेतृत्व का विवाद जारी है। एसोसिएशन के करीब 700 सदस्य हैं। प्रशासक नियुक्त करने के मुख्य मुद्दे पर मोहाली की अदालत में अभी तक बहस नहीं हो सकी।

एक उद्योगपति ने आदेश-1 नियम-10 सीपीसी और धारा 15 के तहत आवेदन देकर मामले में पक्षकार बनाने और अपनी बात रखने की मांग की। अब मामले की सुनवाई 27 अक्टूबर को होगी।

विवाद सितंबर 2024 में चुनाव की घोषणा के बाद शुरू हुआ। तत्कालीन अध्यक्ष बलजीत सिंह पर अध्यक्ष कक्ष में ताला लगाने का आरोप लगा था और अशोक गुप्ता को नया अध्यक्ष घोषित किया गया था।

सदस्य मुकेश बंसल ने एसोसिएशन कार्यालय का कानूनी कब्जा दिलाने के लिए डिप्टी कमिश्नर के समक्ष आवेदन दिया। दिसंबर 2024 में बंसल और उनके साथियों के साथ मारपीट की घटना के बाद विवाद बढ़ा। समझौते के प्रयास सफल नहीं हुए।

मुकेश बंसल समेत सदस्यों ने जून 2025 में सिविल सूट दायर कर नए चुनाव और पारदर्शी प्रक्रिया के लिए न्यायिक निगरानी में प्रशासक नियुक्त करने की मांग की। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि आपत्तियों और आवेदनों से सुनवाई आगे नहीं बढ़ रही। उनके मुताबिक, पारदर्शी और वैध चुनाव ही स्थायी समाधान हैं।

मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के नेतृत्व का विवाद, अदालत में सुनवाई 27 अक्टूबर तक टली