विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहाली में फिर भड़की आग, 15 दिनों से धुआं घोंट रहा दम; निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ धरना शुरू

Published: Sat, 24 Oct 2026 01:14 PM (IST)

मोहाली के फेज-5 सब्जी मंडी में नगर निगम द्वारा फेंकी गई झाड़ियों में लगी आग 15 दिनों से जल रही ...और पढ़ें

मोहाली नगर निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष जताने पहुंचे शहरवासी।

मोहाली नगर निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष जताने पहुंचे शहरवासी।

HighLights

  1. मोहाली में 15 दिनों से झाड़ियों में लगी आग।

  2. धुएं से परेशान लोगों में निगम के खिलाफ रोष।

  3. आग बुझाने और कचरा हटाने की मांग पर धरना।

लखवंत सिंह, मोहाली (मोहाली)। शहर के फेज-5 स्थित सब्जी मंडी में नगर निगम की ओर से फेंकी गई झाड़ियों में लगी आग पिछले करीब 15 दिनों से जल रही है। झाड़ियों से लगातार उठ रहे धुएं के कारण आसपास के रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

धुएं से परेशान लोगों ने इस मामले को लेकर नगर निगम के प्रति रोष जताया है। समस्या का समाधान न होने के विरोध में शनिवार को एमसी कुलदीप कंग और फेज-5 वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से धरना शुरू कर दिया गया।

धरने पर बैठे लोगों की मांग है कि झाड़ियों में लगी आग को बुझाने के साथ-साथ वहां जमा कचरे और झाड़ियों को भी हटाया जाए, ताकि आसपास के लोगों को धुएं से राहत मिल सके।

लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से धुएं के कारण इलाके में रहना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में नगर निगम को इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए। अब देखना होगा कि नगर निगम की ओर से इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है और लोगों को धुएं से कब तक राहत मिलती है।