खेतों में अभी 30 प्रतिशत धान की फसल खड़ी, मंडियों में खरीद सीमा पूरी; मोहाली के किसानों की चिंता बढ़ी
डेराबस्सी क्षेत्र के किसान धान खरीद में आ रही समस्याओं से चिंतित हैं। क्योंकि 30 प्रतिशत फसल अभी खेतों में ...और पढ़ें

खरीद और उठान प्रभावित होने से किसानों को कई दिन इंतजार करना पड़ रहा। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
उठान प्रभावित होने से किसानों को करना पड़ रहा इंतजार।
किसानों ने खरीद-उठान की रुकावट दूर करने की मांग की।
एसडीएम और संबंधित अधिकारियों से लगाई गुहार।
संवाद सहयोगी, डेराबस्सी (मोहाली)। धान खरीद सीजन के बीच डेराबस्सी क्षेत्र के किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इलाके में करीब 30 प्रतिशत धान की फसल अब भी खेतों में खड़ी है, जबकि मंडियों में खरीद एजेंसियों की निर्धारित सीमा पूरी होने की बात कही जा रही है।
खरीद और उठान प्रभावित होने से किसानों को कई दिन इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बन्नी संधू जड़ौत अनाज मंडी पहुंचे। किसानों ने उन्हें बताया कि वे कई दिन से धान लेकर मंडी में बैठे हैं, लेकिन फसल का समय पर उठान नहीं हो रहा।
कर्मचारियों और खरीद एजेंसियों की ओर से सीमा पूरी होने की बात कहे जाने से किसान असमंजस में हैं। खेतों में खड़ी फसल की कटाई और मंडी में पड़े धान के उठान को लेकर भी उनकी चिंता बढ़ी है। किसानों ने खरीद और उठान की रुकावट दूर करने की मांग की।
शिकायतें सुनने के बाद बन्नी संधू ने मंडी से ही एसडीएम और संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की। उन्होंने खरीद सीमा से जुड़ी समस्या तत्काल दूर करने और मंडियों में खरीद व उठान सुचारु करने की मांग की। उन्होंने कहा कि खेतों में बड़ी मात्रा में धान खड़ा है और मंडियों में फसल पड़ी है, ऐसे में किसानों को इंतजार करना पड़ रहा है।
