विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहाली में हादसा, लुधियाना नंबर की गाड़ी ने दो युवतियों को मारी टक्कर; पैदल चौक पार कर रही थी

Published: Sat, 29 Aug 2026 12:11 PM (IST)

मोहाली के सिंह शहीदा सोहाना चौक पर शनिवार सुबह एक कार ने पैदल चल रही दो युवतियों और एक बाइक ...और पढ़ें

कार की टक्कर के बाद घायल युवती। फोटो: लखवंत सिंह

कार की टक्कर के बाद घायल युवती। फोटो: लखवंत सिंह

HighLights

  1. मोहाली के सोहाना चौक पर शनिवार सुबह हुआ हादसा।

  2. लुधियाना नंबर की कार ने दो युवतियों, एक बाइक सवार को टक्कर मारी।

  3. घायल युवतियां व बाइक सवार अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच कर रही।

जागरण संवाददाता, मोहाली। सिंह शहीदा सोहाना चौक पर शनिवार सुबह हादसा हुआ। एक कार चालक ने चौक पार कर रही दो युवतियों को टक्कर मारी। दोनों युवतियां पैदल जा रही थी। कार चालक ने एक बाइक सवार को भी टक्कर मारी।

दोनों युवतियां किरणदीप और संदीप लेडीज पार्क अस्पताल में काम करती हैं। राहगीरों की मदद से दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, बाइक सवार को भी घायल हो गया है। 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कार का नंबर लुधियाना का है।