विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहाली मे दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक का टक्कर; एक युवक की मौत और दूसरा गंभीर

Published: Sun, 27 Sep 2026 08:37 PM (IST)

मोहाली के सेक्टर-76 डीसी कॉम्प्लेक्स के पास तेज रफ्तार एक्सयूवी की टक्कर से एक बाइक सवार युवक राजू बाबू की ...और पढ़ें

सेक्टर-76 स्थित डीसी काॅम्प्लेक्स के पास हुआ हादसा। (सांकेतिक फोटो)

सेक्टर-76 स्थित डीसी काॅम्प्लेक्स के पास हुआ हादसा। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. सेक्टर-76 डीसी कांप्लेक्स के पास हुआ हादसा।

  2. टक्कर के बाद कार लेकर फरार हुआ ड्राइवर।

  3. सीसीटीवी फुटेज से पहचान में जुटी पुलिस।

जागरण संवाददाता, मोहाली। सेक्टर-76 स्थित डीसी काॅम्प्लेक्स के पास तेज रफ्तार एक्सयूवी कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गांव मटौर निवासी राजू बाबू के रूप में हुई है। हादसे के बाद कार ड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

पुलिस को दी शिकायत में मटौर निवासी रितमन ने बताया कि वह अपने मामा के बेटे राजू के साथ पल्सर बाइक पर काम से घर लौट रहा था। दोनों डीसी काॅम्प्लेक्स के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजू गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रितमन को भी हादसे में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल रितमन को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल सेक्टर-16, चंडीगढ़ पहुंचाया।

वहीं, सूचना मिलने पर सोहाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सोहाना पुलिस ने रितमन की शिकायत पर अज्ञात एक्सयूवी कार के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, ड्राइवर ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी और हादसे के बाद कार लेकर फरार हो गया।

मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 281, 106(1), 125(ए), 125(बी) और 324(4) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।