विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहाली में रिटायर्ड DGP के आवास पर चलीं पांच गोलियां, संतरी ASI की मौत; घटना पर उठे सवाल

Published: Thu, 03 Sep 2026 07:01 PM (GMT+05:30)

मोहाली के वेव एस्टेट में रिटायर्ड डीजीपी अर्पित शुक्ला के आवास पर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एएसआई ओंकार सिंह की ...और पढ़ें

पंजाब के रिटायर्ड डीजीपी के आवास पर एएसआई की मौत पर उठे सवाल।

पंजाब के रिटायर्ड डीजीपी के आवास पर एएसआई की मौत पर उठे सवाल।

HighLights

  1. रिटायर्ड डीजीपी अर्पित शुक्ला के आवास पर घटना हुई।

  2. सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एएसआई ओंकार सिंह की मौत।

  3. पुलिस घटना को हादसा या आत्महत्या मानकर जांच कर रही।

जागरण संवाददाता, मोहाली। सेक्टर-85 के वेव एस्टेट में पंजाब के रिटायर्ड डीजीपी अरपित शुक्ला के आवास पर वीरवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एएसआई ओंकार सिंह को गोली लग गई।

सुबह करीब छह बजे हुई घटना में एएसआई को पांच गोलियां लगने की जानकारी है। गंभीर हालत में उन्हें फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

एएसआई को एक से अधिक गोलियां लगने के बाद घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। गोली किस हथियार से चली और फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई, पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल को खंगाला। मौके से मिले साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के समय आवास पर कौन-कौन मौजूद था। हथियार और फायरिंग से जुड़े तथ्यों की जांच के साथ घटनास्थल की परिस्थितियों को भी देखा जा रहा है।

हादसा या आत्महत्या, अभी तस्वीर साफ नहीं

पुलिस ने घटना को हादसा, आत्महत्या या अन्य परिस्थिति में हुई फायरिंग के रूप में स्पष्ट नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

डीजीपी ने जताया शोक

पूर्व डीजीपी अरपित शुक्ला ने एएसआई की मौत को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पंजाब पुलिस विभाग शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।