विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहाली के खरड़ में 12 वर्षीय बच्ची की मौत; डॉक्टर के घर के बरामदे में मिला शव, उठे सवाल

Published: Sun, 19 Apr 2026 05:48 PM (IST)

मोहाली के खरड़ में एक 12 वर्षीय बच्ची का शव डॉक्टर के घर के बरामदे में लटका मिला, जहां वह ...और पढ़ें

बच्ची के शव का तीन डॉक्टरों का बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम।

बच्ची के शव का तीन डॉक्टरों का बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम।

HighLights

  1. डॉक्टर के घर पर काम करती थी बच्ची।

  2. 15 दिन से अपने घर भी नहीं गई थी।

  3. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

जागरण संवाददाता , मोहाली। खरड़ स्थित सन्नी एनक्लेव में 12 वर्षीय बच्ची की मौत का मामला सामने आया है, जिस पर सवाल उठे हैं। बच्ची का शव डॉक्टर के घर के बरामदे में मिला। वह डॉक्टर के घर पर काम करती थी। करीब 15 दिन से घर अपने घर भी नहीं गई थी।

मां के अनुसार, उनकी बेटी को हर महीने करीब 5 हजार रुपये मेहनताना मिलता था। वह आमतौर पर रोज घर लौट आती थी, लेकिन पिछले 15 दिनों से वह घर नहीं आई थी और डाॅक्टर के घर पर ही रहकर काम कर रही थी।

घटना से एक दिन पहले मां को फोन पर बताया था कि एक युवक उसे परेशान कर रहा है और वह काम छोड़ना चाहती है। मां ने उसे 20 तारीख तक काम जारी रखने के लिए कहा था। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

परिजनों का आरोप है कि बच्ची का एक युवक के साथ झगड़ा भी हुआ था। थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह के अनुसार, घटनास्थल की वीडियोग्राफी करवाई है और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। तीन डाॅक्टरों के बोर्ड पोस्टमार्टम करेगा। उसके बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।