Miss world asia 2019 सुमन राव बोलीं- फील्ड कोई भी हो, बिना मेहनत के सफलता हासिल करना संभव नहीं
मिस वर्ल्ड एशिया 2019 (Miss world asia 2019) सुमन राव ने कहा कि कोई भी फील्ड हो उसमें बिना मेहनत के सफलता हासिल करना संभव नहीं है।
जेएनएन, चंडीगढ़। कामयाबी का मूलमंत्र है.. कड़ी मेहनत और खुद पर विश्वास। मैंने इसी पर यकीन किया है। कोई भी फील्ड हो उसमें बिना मेहनत के सफलता हासिल करना संभव नहीं है। यह बात यहां एक कार्यक्रम में पहुंची मिस वर्ल्ड- 2019 (Miss world 2019) की सेकेंड रनर अप और मिस वर्ल्ड एशिया 2019 (Miss world asia 2019) सुमन राव ने कही।
इस दौरान सुमन ने कहा कि आजकल हर जगह ब्यूटीनेस की बात होती है, लेकिन अंदरूनी और बाहरी खूबसूरती पर कोई काम नहीं करता है। मेकओवर एक्सपर्ट रिचा अग्रवाल ने सुमन राव की सफलता पर खुशी जताई। रिचा अग्रवाल ने कहा कि वह सुमन राव का स्वागत करते हुए काफी गर्व महसूस कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि हम कोशिश करते हैं कि सभी ब्यूटी पैजेंट विनर को हम आमंत्रित कर दूसरों को प्रेरित होने का मौका दें। यह सभी सुंदरियां अंदरूनी और बाहरी खूबसूरती का बेहद शानदार उदाहरण है, जो कि अपने परिवारों के साथ ही कई बड़े स्थानों पर अपने देश का नाम भी ऊंचा कर रही हैं।
महेश भट्ट ने दिया एक्टिंग का गुरुमंत्र
वहीं, बॉलीवुड के मशहूर प्रसिद्ध निर्देशक और निर्माता महेश भट्ट ने शहर के एक होटल में युवाओं को एक्टिंग के गुर सिखाए। महेश भट्ट ने हाल ही में शहर का दौरा किया था। उसके बाद से शहर में 15 दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू की गई थी, जिसका समापन वीरवार को हुआ। कार्यशाला में पहले 14 दिनों तक सभी तकनीकों और बुनियादी अभिनय कौशल की कक्षाओं को कवर किया गया। युवाओं को इसमें बॉलीवुड से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बातों को बारीकी से बताया गया। बच्चों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर वर्कशॉप का फायदा उठाया। महेश भट्ट ने भी युवाओं को एक्टिंग का गुरुमंत्र सिखाने के साथ-साथ मेहनत करने पर जोर दिया।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें