Birthday पर केक काटने के बहाने नाबालिग काे घर बुलाकर किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार Chandigarh News
आरोप है कि आरोपित जगपाल सिंह ने पीडि़ता को अपने जन्मदिन पर केक काटने के बहाने घर बुलाया। इसी दौरान उसने मौका पाकर दुराचार किया।
मोहाली, जेएनएन। ढकौली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने 23 वर्षीय युवक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। मामला 26 नवंबर की रात का है। अाराेपित की पहचान जगपाल सिंह निवासी लक्ष्मी एनक्लेव के रूप में हुई है। वह मूल रूप से हरियाणा के कैथल का रहने वाला है।
आरोप है कि आरोपित जगपाल सिंह ने पीडि़ता को अपने जन्मदिन पर केक काटने के बहाने घर बुलाया। इसी दौरान उसने मौका पाकर दुराचार किया। पीडि़ता 8वीं की छात्रा है। थाना इंचार्ज सुमित मोर ने बताया कि पीडि़ता की आरोपित से जान पहचान थी। 26 नवंबर को देर रात करीब साढे 11 बजे आरोपित ने उसे फोन कर अपने जन्म दिन के बहाने घर के बाहर बुलाया था। आरोपित एक निजी कंपनी में ड्राइवर है।
लूट की कोशिश करने वाले का प्रोडक्शन वारंट लेगी पुलिस
चंडीगढ़, जेएनएन। मनीमाजरा स्थित ज्वेलरी शॉप के बाहर देर रात गोलियां चलाकर लूट की कोशिश करने वाले वांटेड अपराधी को यूटी पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार करेगी। वांटेड सोनीपत के गांव नाहरा निवासी पवन उर्फ तोतला को हरियाणा एसटीएफ ने रोहतक के गांव बोहर के गिरफ्तार कर रिमांड हासिल किया है। तोतला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा गैंग के लिए शूटर का काम करता हैं। फिलहाल हरियाणा पुलिस रिमांड में आरोपित से पूछताछ करने में लगी है।