Facebook पर दोस्ती शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज Chandigarh News
शादी का वादा कर मुकरने पर युवती ने आरोपित पठानकोट निवासी आकाश के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
चंडीगढ़, जेएनएन। शहर निवासी युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में सेक्टर-26 थाना पुलिस ने पठानकोट निवासी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। शादी का वादा कर मुकरने पर युवती ने आरोपित पठानकोट निवासी आकाश के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
शिकायतकर्ता 23 वर्षीय युवती ने बताया कि उसकी दो साल पहले पठानकोट के आकाश से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। आकाश चंडीगढ़ में प्राइवेट जॉब करता था। दोनों की दोस्ती होने के बाद युवक ने शादी करने की बात कर चंडीगढ़ सेक्टर-27 में मिलने आया। वहां उसने युवती से शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपित दो साल तक झांसा देकर उससे दुष्कर्मं करता रहा। इस बार जब उसने उसे शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
सेक्टर-17 थाने में दूसरा केस दर्ज
उधर, सेक्टर-17 थाने में भी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाया है कि कुछ समय पहले उसकी दोस्ती मध्य प्रदेश के सिंगरौली निवासी विवेक पाठक से हुई थी। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ सेक्टर-22 में दुष्कर्म किया है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है ।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें