Move to Jagran APP

क्रिसमस पार्टी में अमेरिका की नाबालिग लड़की को खींच ले गए दो युवक, फिर की एेसी हरकत

क्रिसमस पार्टी के दौरान दो युवक अमेरिका की नाबालिग लड़की को जबरन अपने साथ ले गए और उससे दुष्कर्म का प्रयास करने लगे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Wed, 26 Dec 2018 09:40 AM (IST)Updated: Wed, 26 Dec 2018 05:11 PM (IST)
क्रिसमस पार्टी में अमेरिका की नाबालिग लड़की को खींच ले गए दो युवक, फिर की एेसी हरकत
क्रिसमस पार्टी में अमेरिका की नाबालिग लड़की को खींच ले गए दो युवक, फिर की एेसी हरकत

जेएनएन, डेराबस्सी (मोहाली)। शहर के निकटवर्ती एक गांव में अनाथ बच्चों की संस्था में क्रिसमस की डिनर पार्टी में आई अमेरिका की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पुलिस ने दो विवाहित युवकों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। नाबालिग कार्यक्रम में बतौर मेहमान उपस्थित थी।

loksabha election banner

पुलिस की सहायक इंस्पेक्टर खुशप्रीत कौर ने बताया कि गांव में अनाथ बच्चों की एक संस्था काफी समय से काम कर रही है। संस्था में चंडीगढ़ में रह रही अमेरिका का एक व्यक्ति योगदान दे रहा है। उसकी नाबालिग लड़की चंडीगढ़ में रहती है। सोमवार रात्रि अनाथ बच्चों के साथ क्रिसमस मनाने के लिए संस्था में समारोह रखा गया था। इसमें कई विदेशी मेहमान भी थे।

लगभग नौ बजे समारोह समाप्त होने पर डिनर शुरू हुआ। इस दौरान 17 वर्षीय लड़की वॉशरूम जाने के लिए निकली। दो युवक उसके पीछे चल पड़े। वॉशरूम से पहले ही वे उससे हाथ मिलाने की जिद करने लगे। युवक टेंट लगाने और पानी सप्लाई के लिए समारोह में आए थे।

लड़की ने हाथ तो मिलाया, परंतु 32 वर्षीय जयपाल, उसका साथी जरनैल सिंह वासी मुकंदपुर लड़की को साथ वाले डायरेक्टर के कमरे में जबरन ले गए। जयपाल ने लड़की से जबरदस्ती करने की कोशिश की। लड़की ने शोर मचाया, लेकिन समारोह के कारण आवाज बाहर तक नहीं पहुंच सकी। लड़की ने अपने मोबाइल से एनआरआइ साथी जसकरण को वाट्सएप कर जानकारी दी।

शामियाने से जसकरण और उनकी दोस्त ट्रेसी भी डायरेक्टर वाली इमारत की तरफ 5 मिनट बाद आ गए। बाहर खड़ा युवक भाग निकला और जयपाल को पकड़ लिया गया। पीड़िता ने अपने पिता के साथ रात दो बजे डेराबस्सी पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दी। जांच अधिकारी खुशप्रीत कौर ने बताया कि जयपाल और जरनैल सिंह के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप और पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

एक आरोपित लड़ रहा है पंच का चुनाव

यह भी पता चला कि जयपाल मुकंदपुर से पंच का चुनाव भी लड़ रहा है, जिसका चुनाव निशान कप प्लेट है। दोनों आरोपितों ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। दोनों को अब डेराबस्सी अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.