मोहाली में दुष्कर्म व छेडछाड़ के मामले बढ़े, अधिकतर में रिश्तेदार या नजदीकी शामिल Chandigarh News
मोहाली जिले में पिछले वर्ष दुष्कर्म व छेड़छाड़ के मामले 50 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए थे वहीं इस साल अब तक 23 मामले दर्ज हो चुके हैं।
जेएनएन, मोहाली। मोहाली जिले में पिछले वर्ष दुष्कर्म व छेड़छाड़ के मामले 50 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए थे, वहीं इस साल अब तक 23 मामले दर्ज हो चुके हैं। ज्यादातर मामले शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के हैं। हालांकि मई के शुरुआती दिनों में ही नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के भी कुछ मामले अलग-अलग थानों में दर्ज किए गए हैं, अधिकतर में रिश्तेदार या नजदीकी शामिल हैं।
इस साल के बड़े मामले
-हिमाचल की युवती से टैक्सी ड्राइवर बलौंगी निवासी लक्की ने दुष्कर्म किया। मामले में महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद सोहाना थाने के एसएचओ दिलजीत सिंह को केस में लापरवाही दिखाने के चलते सस्पेंड कर दिया गया था। परंतु आरोपित लक्की की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के हाथ पांव फूल गए थे। उसकी गिरफ्तारी के बाद 4 दुष्कर्म के मामले सामने आए थे।
-पुलिस लाइन में तैनात महिला कांस्टेबल के साथ एक होटल में अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म किया गया।
-तीन साल की बच्ची के साथ उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। बच्ची अब तक भी सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती है।
-जालंधर की युवती से चार युवकों ने खन्ना व मोहाली के होटल में दुष्कर्म किया।
-नयागांव में एक नाबालिग ने अपनी ही मां पर किरायेदार से दुष्कर्म करवाने का आरोप लगाया। मोहाली प्रभ आसरा वालों ने लड़की को लेने से किया था इन्कार। चाइल्ड हेल्पलाइन की महिला ऑफिसर ने अपने घर में दी थी पनाह और बाद में पुलिस ने किरायेदार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला किया था दर्ज।