नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपित नौकर डेढ़ महीने बाद यूपी से गिरफ्तार Chandigarh News
पीड़िता की शिकायत की भनक लगने पर आरोपित चंडीगढ़ से फरार हो गया। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने आरोपित के जानकार और मोबाइल डिटेल्स निकालने के बाद उस तक पहुंचने में कामयाबी हासिल कर ली।
चंडीगढ़, जेएनएन। सेक्टर-19 स्थित कोठी में काम करने वाले एक नौकर को नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने डेढ़ महीने बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपित 19 वर्षीय युवक को जिला अदालत में पेश करने बाद कोर्ट ने न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। पीड़िता की शिकायत के अाधार पर सेक्टर-19 थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपित को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर एरिया से दबोचा है। पीड़िता उस कोठी में काम करवाने आती थी। साथ ही वह पढ़ाई भी कर रही थी। आरोपित भी उसी कोठी में काम करता था। मौके मिलने पर आरोपित ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया और किसी से बताने पर धमकी भी दी। इसके बाद पीड़िता ने अपनी को सारी बात बताई। मां की शिकायत पर पुलिस ने छात्रा का मेडिकल करवाने के बाद आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया था।
केस दर्ज के बाद भागा था आरोपित
पीड़िता की शिकायत की भनक लगने पर आरोपित चंडीगढ़ से फरार हो गया। उसके भागने की जानकारी किसी को नहीं थी। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने आरोपित के जानकार और मोबाइल डिटेल्स निकालने के बाद उस तक पहुंचने में कामयाबी हासिल कर ली। जिसके अाधार पर उसकी गिरफ्तारी संभव हो पाई है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें