नाबालिग बेटी के पेट दर्द होने का कारण जान खिसक गई परिजनों के पैरों तले जमीन
नाबालिग लड़की अपने गांव उन्नाव गई थी। इस दौरान उसके किसी रिश्तेदार ने उससे दुष्कर्म किया। वह अब छह हफ्ते की गर्भवती है।
जेएनएन, चंडीगढ़। 14 वर्षीय किशोरी के पेट में अचानक दर्द हुआ तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल में जब डॉक्टरों ने बच्ची के पेट दर्द होने के कारण का खुलासा किया तो परिजनों के पैरों तले जमीन सिखक गई। दरअसल, किशोर छह हफ्ते की गर्भवती निकली। बताया जा रहा है कि उससे उसके रिश्तेदार ने ही दुष्कर्म किया है।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव की रहने वाली पीडि़ता अपने छह भाई-बहनों सहित अपनी मां के साथ सेक्टर-3 थाना एरिया क्षेत्र में रहती है। शिकायतकर्ता के अनुसार वह परिवार के साथ फरवरी 2018 में उन्नाव गई थी और वहां से 28-29 मार्च को वापस चंडीगढ़ आई। उन्नाव में ही उससे दुष्कर्म किया गया है।
गत दिवस नाबालिगा के पेट में दर्द होने लगा तो परिजन उसे जीएमएसएच-16 में इलाज के लिए लेकर गए थे। वहां डॉक्टरों ने बताया कि वह छह हफ्ते की गर्भवती है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर दिया है। सूत्रों की मानें तो आरोपित पीड़िता का ही रिश्तेदार है। अब बच्ची के मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान दर्ज करवाए जाएंगे। डीएसपी सेंट्रल के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ेंः मासूम बच्चों व किशोरों को परायों से कम अपनों से ज्यादा खतरा