Move to Jagran APP

11वीं कक्षा में पढ़ते प्रेमी जोड़े ने बोटेनिकल गार्डन में निगला जहर, दोनों की मौत Chandigarh News

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों सहपाठी थे। इसी बीच दोनों में प्यार हो गया। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे। इसके बारे में दोनों ने अपने घरवालों से बात भी कर ली थी।

By Vikas KumarEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 12:13 PM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 12:13 PM (IST)
11वीं कक्षा में पढ़ते प्रेमी जोड़े ने बोटेनिकल गार्डन में निगला जहर, दोनों की मौत  Chandigarh News
11वीं कक्षा में पढ़ते प्रेमी जोड़े ने बोटेनिकल गार्डन में निगला जहर, दोनों की मौत Chandigarh News

चंडीगढ़, जेएनएन। नाबालिग प्रेमी जोड़े ने रविवार को धनास स्थित बोटेनिकल गार्डन में जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों सेक्टर-37 के स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ते थे। पुलिस को जैसे ही दोनों के बारे में सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर उनको पीजीआइ में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया और लड़के का इलाज शुरू किया। जहां देर रात लगभग 11 बजे उसकी भी मौत हो गई। लड़की मोहाली की थी और लड़का ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, धनास में रहता था। दोनों रविवार शाम करीब पांच बजे धनास स्थित बोटेनिकल गार्डन में आए थे। वहां पहुंचकर उन्होंने सल्फास की गोली निगल ली। जिसके बाद वहीं गिर गए। वहां घूम रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दोनों को पीजीआइ में ले जाया गया। दोनों की उम्र लगभग 16 साल थी।

loksabha election banner

परिवार ने बालिग होते ही शादी की बात कही थी

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों सहपाठी थे। इसी बीच दोनों में प्यार हो गया। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे। इसके बारे में दोनों ने अपने घरवालों से बात भी कर ली थी। दोनों के परिवारवालों ने आपस में बातचीत भी की थी। परिवारवालों ने तय किया था कि जब दोनों 18 साल के हो जाएंगे तो उनकी शादी करा दी जाएगी। लेकिन अचानक दोनों नाबालिगों ने रविवार शाम जहर निगल लिया। फिलहाल पुलिस परिवारवालों से बातचीत कर जानकारी ले रही है।  

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.