मिल्खा सिंह की लव स्टोरी पर फिल्म बनाना चाहते हैं फरहान
चंडीगढ़। बॉलीवुड अभिनेता व चर्चित फिल्म 'भाग मिल्खा भाग ' के हीरो फरहान अख्तर अब उड़न सिख की लव स्टोरी काे सिने पर्दे पर उतारना चाहते हैं। उन्होंने यहां कहा कि यदि मिल्खा सिंह की आज्ञा मिली तो उनकी लव स्टोरी पर फिल्म बनाने की तमन्ना है।
चंडीगढ़। बॉलीवुड अभिनेता व चर्चित फिल्म 'भाग मिल्खा भाग ' के हीरो फरहान अख्तर अब उड़न सिख की लव स्टोरी काे सिने पर्दे पर उतारना चाहते हैं। उन्होंने यहां कहा कि यदि मिल्खा सिंह की आज्ञा मिली तो उनकी लव स्टोरी पर फिल्म बनाने की तमन्ना है।
मशहूर फिल्म अभिनेता अनिल कपूर, रणवीर सिंह, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा व फरहान अख्तर ने यहां मिल्खा सिंह के घर उनसे मिलने पहुंचे। उन्हाेंने वहां पंजाबी परांठे का भी आनंद लिया। मिल्खा ने फरहान की बात का जवाब नहीं दिया, अलबत्ता उन्होंने कहा कि लोगों की मांग है कि 'भाग मिल्खा भाग' की रि-मेक बनाई जाए और इसमें मेरे पूरे परिवार की कहानी शामिल हो।
फरहान ने कहा कि लोग देखना चाहेंगे कि एक एथलीट व खिलाड़ी का जीवन किस प्रकार का होता है। यदि मौका मिला तो ऐसी फिल्म जरूर बनाऊंगा। वहीं अनिल कपूर ने कहा कि हम तो फ्लाइंग सिख से मिलने और उनके घर पर देसी घी के परांठे खाने के लिए पहुंचे हुए थे।
जीव मिल्खा का किरदार निभाने की हसरत : अनिल कपूर
अनिल कपूर ने कहा कि यदि 'भाग मिल्खा भाग की' रि-मेक बनी तो मैं इस फिल्म में मिल्खा सिंह के बेटे जीव मिल्खा का किरदार निभाना पसंद करूंगा। जीव ने गोल्फ की दुनिया में देश व शहर का नाम रोशन किया है।
परांठे खाने में सबको हराया फरहान ने
अभिनेता रणबीर सिंह ने कहा कि फरहान अख्तर ने परांठे खाने में सबाके पछाड़ दिया। मुझे लगता है कि 'भाग मिल्खा भाग' के निर्माण के दौरान फरहान ने मिल्खा जी के घर खूब परांठे खाए थे। ये फिल्म कलाकार एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे।