चंडीगढ़ में मेढ़ राजपूत सभा का नए सिरे से हुआ गठन, सूरज मोहन बने चेयरमैन
चंडीगढ़ में मेढ़ राजपूत ने नए सिरे से गठन किया है। राकेश वर्मा को मेढ़ राजपूत का नया अध्यक्ष बनाया गया है जबकि सुभाष सोनी को वित्त सचिव और हरशरण सिंह को महासचिव बनाया गया है। मेढ़ राजपूत का सेक्टर-24 में भवन है। जिसमें कई सामाजिक गतिविधियां की जाती है।
चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में मेढ़ राजपूत से जुड़े लोग अब ज्यादा प्रभावशाली तरीके से काम करेंगे क्योंकि राजपूत सभा का नए सिरे से गठन हो गया है। राकेश वर्मा को मेढ़ राजपूत का नया अध्यक्ष बनाया गया है जबकि सुभाष सोनी को वित्त सचिव और हरशरण सिंह को महासचिव बनाया गया है। इसके साथ ही अन्य कार्यकारिणी का भी गठन कर दिया है। जबकि आभूषण विक्रेता सूरज मोहन चौहान को चेयरमैन, एमपी वर्मा को मुख्य सरंक्षक, परमजीत सिंह जौड़ा, दीप कृष्ण, सोहल लाल, एचएल सूरी को सरंक्षक बनाया गया है जबकि विनोद सहदेव को मुख्य सलाहकार बनाया गया है।
मालूम हो कि मेढ़ राजपूत का सेक्टर-24 में भवन है। जिसमें कई सामाजिक गतिविधियां की जाती है। जबकि सोमनाथ,बलबीर राय वर्मा, बेनी प्रसाद वर्मा और कृष्ण लाल बब्बर को सलाहकार बनाया गया है। दर्शन सिंह मसौन और हरी ओम वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। सुनील कुमार वर्मा, इंद्रजीत बब्बर, मनीष वर्मा और प्रिंस सिडियोरा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। आरसी वर्मा, राज कुमार सहदेव को संयुक्त सचिव बनाया गया है। परमजीत सिंह कडवल और प्रीति वर्मा को प्रेस सचिव बनाया गया है।
अवतार सिंह, कुशलदीप वर्मा और ओम प्रकाश को ऑडिटर के पद पर नियुक्त किया गया है। हरीश सहदेव, शिव चरण, संदीप वर्मा, कुलदीप, जगदीश वर्मा, राजीव वर्मा, कुलदीप वर्मा, विशाल वर्मा और राम अवतार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। मेढ़ राजपूत सभा के नवनियुक्त चेयरमैन (मसौन) सूरज माेहन चौहान का कहना है कि कार्यकारिणी में सभी पदाधिकारी मेहनती है। उनका कहना है कि सभी पदाधिकारी के नेतृत्व में सभा काफी अच्छे काम किए हैं।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें