Move to Jagran APP

MCM कॉलेज छात्राओं ने बांटे घर पर बनाए मास्क, वीडियो के जरिये कर रहे जागरूक

वीडियो में में हाथ धोने का सही तरीका मास्क बनाने की विधि और घर पर ही फल और सब्जियों के सेनिटाइजेशन करना जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Sun, 19 Apr 2020 08:55 AM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2020 03:11 PM (IST)
MCM कॉलेज छात्राओं ने बांटे घर पर बनाए मास्क, वीडियो के जरिये कर रहे जागरूक
MCM कॉलेज छात्राओं ने बांटे घर पर बनाए मास्क, वीडियो के जरिये कर रहे जागरूक

चंडीगढ़, जेएनएन। कोविड-19 महामारी के दौर में फेस मास्क के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के प्रयास में मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन के स्टाफ और छात्राओं ने घर पर फेस मास्क बनाने और वितरित करने की पहल की है। गृह विज्ञान विभाग की संकाय असिस्टेंट प्रोफेसर रति अरोड़ा ने भी घर पर मास्क बनाने की वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किया है, ताकि लोग इस वीडियो को देखकर घर पर आसानी से मास्क बना सके। स्टाफ के सदस्य देशराज ने फेस मास्क बनाए और उन्हें कॉलेज परिसर में रहने वाले कर्मचारियों को वितरित किया। एनएसएस स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेट्स ने भी घर पर मास्क बनाकर अपने इलाके में जरूरतमंद लोगों को वितरित किया।

loksabha election banner

वीडियो से लोगों को कर रहे जागरूक  

स्टूडेंट की ओर से कुछ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किए जा रहे हैं। जिसमें हाथ धोने का सही तरीका, मास्क बनाने की विधि और घर पर ही फल और सब्जियों के सेनिटाइजेशन करना जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है। स्वयंसेवकों द्वारा घर पर रहने और मास्क पहनने के बारे में जागरूकता फैलाने वाले पोस्टर भी बनाए और अपने क्षेत्रवासियों के घरों के बाहर चिपकाया।

संकट की घड़ी में निभा रहे जिम्मेदारी  

अपने अनुभव को साझा करते हुए एमसीएम कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेवक हरसिरजन कौर ने कहा कि स्वयंसेवक संकट की इस घड़ी के दौरान अपनी सामजिक जिम्मेदारी का अहसास करते हुए अपने प्रयासों के माध्यम से मानव जाति की सेवा करने और कोविड-19 के बारे में आम लोगों में जागरूक करने का हर संभव प्रयत्न कर रहे हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.