मेयर के लिए लॉबिंग तेज, राजबाला ने दिल्ली में डाला डेरा
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर की दौड़ में राजबाला मलिक, आशा जसवाल औ
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर की दौड़ में राजबाला मलिक, आशा जसवाल और हीरा नेगी के बीच लॉबिंग तेज हो गई है। इसके लिए मलिक ने दिल्ली में डेरा डाल लिया है। हालांकि उनका कहना है कि वे छुंिट्टयों में अपनी बेटियों से मिलने गई हैं। राजबाला को महापौर बनाने के लिए जहां हरियाणा की लॉबी कोशिश में लगी है, वहीं, छह पार्षद भी उनके समर्थन में हैं। जबकि आशा जसवाल के लिए संजय टंडन प्रयास कर रहे हैं। आशा जसवाल और राजबाला मलिक दोनों ही लॉ ग्रेजुएट हैं। राजबाला कांग्रेस में रहते हुए महापौर रह चुकी हैं। जबकि आशा जसवाल पिछले पाच साल की टर्म में महापौर नहीं बन पाई थीं। इनके अलावा पूर्व वरिष्ठ उप महापौर हीरा नेगी के लिए सासद किरण खेर दिल्ली में बैठकर लॉबिंग कर रही हैं। जबकि चौथी दावेदार सुनीता धवन भाजपा हाईकमान के भरोसे पर हैं।
वरिष्ठ उप महापौर के लिए दूबे व उप महापौर के लिए भरत का नाम
इसके अलावा वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर के लिए क्रमश: अनिल दूबे और भरत कुमार का नाम चल रहा है। जबकि काग्रेस ने अभी तक किसी उम्मीदवार को तीनों पदों के चुनाव में उतारने का फैसला नहीं किया है। फिलहाल मनोनीत पार्षदों की सूची का इंतजार किया जा रहा है, जो किसी समय भी जारी हो सकती है।