पारिवारिक कलह के चलते विवाहिता ने की आत्महत्या
ाहर के साथ लगते टिपरा कॉलोनी निवासी सपना गुप्ता ने बुधवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
संस, कालका/पिजौर : शहर के साथ लगते टिपरा कॉलोनी निवासी सपना गुप्ता ने बुधवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं इस मामले में मृतक के स्वजनों ने उसके पति और सास पर गंभीर आरोप लगाएं हैं और जब तक उसके पति को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा वह मृतक का पोस्टमार्टम भी नहीं करने देंगे।
पुलिस को दिए बयान में मृतका सपना गुप्ता की बहन सूरजपुर निवासी श्वेता गुप्ता ने बताया कि सपना की शादी करीब 15 वर्ष पहले टिपरा निवासी भीम गुप्ता से हुई थी। दोनों का एक बेटा और एक बेटी हैं। वह पति तथा बच्चों के साथ टीपरा में रहती थी। सपना के पति भीम गुप्ता से उसका झगड़ा रहता था और अकसर मारपीट भी करता था, जिससे वह परेशान चल रही थी। उन्होंने बताया कि झगड़ा व मारपीट के कारण सपना कई बार यहां अपने घर वापस भी आई थी, लेकिन बाद में वह पति के घर चली गई थी।
उन्होंने बताया कि बीते दिन भी भीम गुप्ता ने सपना के साथ मारपीट की थी। इसके बारे में बच्चों ने उन्हें जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह दोनों बच्चे स्कूल चले गए थे और भीम गुप्ता परवाणू स्थित ढाबे पर चला गया था। दोपहर को जब बच्चे स्कूल से लौटे तो देखा कि घर के मेन गेट का दरवाजा खुला हुआ था। उन्होंने मां को काफी आवाजें लगाई पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब उसका बेटा ऊपर कमरे में पहुंचा तो देखा कि उसकी मां पंखे से चुन्नी के साथ लटकी हुई थी। इसके बाद बच्चों ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी।
लोगों को बताया और लोगों ने दोपहर करीब 12:30 बजे उसके भाई विशाल को सूचना दी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।