Move to Jagran APP

अकबर का साथ देने वाले राजपूतों के परिवार में होने लगा विवाह तो बड़े बुजुर्गों ने किया था विरोध

पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने अपने विवाह का किस्सा सुनाया। कहा कि महाराणा प्रताप राजस्थान के राजपूतों की शान हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 10:41 AM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 09:21 AM (IST)
अकबर का साथ देने वाले राजपूतों के परिवार में होने लगा विवाह तो बड़े बुजुर्गों ने किया था विरोध
अकबर का साथ देने वाले राजपूतों के परिवार में होने लगा विवाह तो बड़े बुजुर्गों ने किया था विरोध

चंडीगढ़ [विकास शर्मा]। Military literature festival (मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल) के पहले दिन Who was the victor of the battle of Haldighati (हल्दीघाटी के युद्ध का विजेता कौन था) के पैनल में मौजूद पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने महाराणा प्रताप की चर्चा करते हुए अपने विवाह की घटना साझा की।

loksabha election banner

उन्होंनेे बताया कि जब उनकी शादी आमेर राजघराने से संबंध रखने वाली अलका सिंह से होने लगी तो उनके बड़े बुजुर्ग इस बात पर अड़ गए कि इनके पूर्वजों ने महाराणा प्रताप के खिलाफ युद्ध में अकबर का साथ दिया था, इसलिए यह शादी नहीं होनी चाहिए। हालांकि उनके पिता ने बड़े बुजुर्गों को राजी कर लिया। बदनौर ने कहा कि यह बात वह इसलिए बता रहे हैं कि आज भी राजपूत अपनी शान को महाराणा प्रताप से जोड़कर देखते हैं।

बदनौर रियासत के राजघराने से संबंध रखने वाली वीपी सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप जैसे योद्धा कभी हारा नहीं करते। वे अजेय होते हैं। महाराणा प्रताप एक सोच थे, जिसे अकबर मारने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने कहा कि हल्दीघाटी के युद्ध में अकबर को सिर्फ महाराणा प्रताप का हाथी राम प्रसाद मिला था। जिसे वह बंदी बनाकर ले गया, लेकिन रामप्रसाद ने खाना पीना छोड़ दिया और 18 दिन बाद शरीर त्याग दिया। महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक तक को लोग पूजते हैं। राजस्थान के इतिहास में कई लोकगीत हैं, जिसमें बताया गया है कि कैसे राणा ने अकबर का घमंड तोड़ा था। उन्होंने कहा कि अकबर उन्हें कभी नहीं हरा पाया।

महाराणा प्रताप की शैली में लड़ते थे गुरु गोबिंद सिंह

बदनौर ने कहा कि महाराणा प्रताप ने जिस गोरिल्ला युद्ध शैली से अकबर को कभी खुद पर हावी नहीं होने दिया। उसी युद्ध शैली से सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह ने औरंगजेब के खिलाफ युद्ध लड़ा। इस युद्ध कौशल का इतिहासकार आज भी अध्ययन करते हैं। मेवाड़ के पास सीमित साधन थे, जबकि अकबर का शासन बड़े भूभाग पर था। महाराणा प्रताप के पास न तो उतना सैन्य बल था और न ही युद्ध लड़ने के लिए अकबर जैसे संसाधन, बावजूद इसके महाराणा प्रताप के शौर्य से अकबर भी भय खाता था।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.