Move to Jagran APP

भाजपा का राजनीतिक स्टंट है 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फ‍िल्म: कैप्टन अमरिंदर सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के विवाद में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी उतर गए हैं।

By Edited By: Published: Sun, 30 Dec 2018 07:39 PM (IST)Updated: Mon, 31 Dec 2018 03:00 AM (IST)
भाजपा का राजनीतिक स्टंट है 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फ‍िल्म: कैप्टन अमरिंदर सिंह
भाजपा का राजनीतिक स्टंट है 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फ‍िल्म: कैप्टन अमरिंदर सिंह

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के विवाद में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी उतर गए हैं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म भारतीय जनता पार्टी का लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक स्टंट है। फिल्म को इस्तेमाल करने की भाजपा की कोशिश न केवल बचकाना है, बल्कि राजनीतिक हितों से प्रेरित व बेशर्मी भरी हैं। इसमें डॉ. मनमोहन सिंह को एक कमजोर और दब्बू प्रधानमंत्री के तौर पर पेश किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी हार को देखते हुए भाजपा निराशा से भर गई है। उसकी बौखलाहट साफ देखी जा सकती है। भाजपा नेताओं को लोगों का समर्थन छिन जाने की कड़वी सच्चाई को स्वीकार कर लेना चाहिए। अब वह इस तरह की घटिया राजनीति से सत्ता में वापस नहीं आ सकते। यहां तक कि डॉ. मनमोहन सिंह के तीखे आलोचकों को भी उनका कोई अवगुण नहीं मिला, जबकि भारतीय जनता पार्टी अगले महीने रिलीज होने वाली इस फिल्म को इस्तेमाल कर रही है। इसका उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर काग्रेस को नुकसान पहुचाना है।

loksabha election banner

मनमोहन सिंह महान अर्थशास्त्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह डॉ. मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री होने के समय दौरान उनको कई बार मिले जोकि एक महान अर्थशास्त्री, आजाद सोच वाले और कड़े फैसले लेने वाले व्यक्ति हैं। काग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी सरकार के मामलों में दखलंदाजी करने में विश्वास नहीं रखती थीं। काग्रेस के मुख्यमंत्री के तौर पर मुझे अपनी इच्छा से काम चलाने की पूर्ण आजादी है। यह स्पष्ट तौर पर इन तथ्यों को मजबूती प्रदान करता है कि पार्टी ने इन मामलों में दखलंदाजी न करने की नीति अपनाई है। अगर भारत विश्व आर्थिक महाशक्ति बना है, तो इसका सारा श्रेय डॉ. मनमोहन सिंह को जाता है। न केवल राष्ट्रीय मोर्चे पर बल्कि विश्व स्तर पर भी डॉ. मनमोहन सिंह ने बड़ा सत्कार हासिल किया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.