सेक्टर-9 वाइन शॉप पर फायरिग के आरोपितों के मददगार मनजिंदर की जमानत याचिका खारिज
आरोपित मनजिंदर सिंह हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र के गाव कुम्हार माजरा का रहने वाला है। मनजिंदर पर आरोप है कि वह शूटर्स को वारदात को अंजाम देने के बाद फॉर्च्यूनर गाड़ी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में मदद करता था।
राजन सैनी, चंडीगढ़। सेक्टर-9 स्थित वाइन शॉप पर गोलिया चलाने वाले शूटर्स की मदद करने वाले आरोपित मनजिंदर सिंह की जमानत याचिका को जिला अदालत ने खारिज कर दिया है। आरोपित मनजिंदर सिंह हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र के गाव कुम्हार माजरा का रहने वाला है। मनजिंदर पर आरोप है कि वह शूटर्स को वारदात को अंजाम देने के बाद फॉर्च्यूनर गाड़ी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में मदद करता था। पुलिस ने आरोपितों की मदद करने वाले मनजिंदर को उसके गांव से ही गिरफ्तार किया था और उसकी फॉर्च्यूनर गाड़ी भी बरामद की थी।
दो जून 2020 की रात को सेक्टर-9 स्थित वाइन शॉप पर दो शूटर्स ने गाड़ी से उतरकर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी थी। इससे शॉप में लगे हुए शीशे टूट गए थे और शॉप में काम कर रहे कर्मचारी जख्मी हो गए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर्स वहा से फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने काफी जाच की लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ नहीं सकी थी। लेकिन वारदात के करीब डेढ़ महीने बाद हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र से दो आरोपितों को सीआइए टीम ने गिरफ्तार किया था। दोनों शूटर्स की पहचान अमरजीत उर्फ टोपी और देवेंद्र उर्फ चावला के रूप में हुई थी। कुरुक्षेत्र सेक्टर आठ स्थित सामुदायिक केंद्र के पास पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान वहा से इटियोस कार गुजर रही थी। टीम ने जब रुकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी थी। सीआइए की टीम ने करीब दो किलोमीटर तक पीछा कर दोनों आरोपितों को दबोच लिया था। पुलिस को इनके पास से पिस्टल भी बरामद हुई थी।