विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाबी इन्फ्लुएंसर मंजीत की मौत केस में नया खुलासा, घटना वाली रात सेक्टर-34 में आई थी, एक दोस्त थी साथ

Published: Tue, 01 Sep 2026 07:10 AM (IST)

पंजाबी इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की मौत मामले में पुलिस जांच में नए खुलासे हो रहे हैं। घटना वाली रात मंजीत सेक्टर-34 में आई थी और उसके साथ एक दोस्त थी।

पंजाबी इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की फाइल फोटो।

पंजाबी इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की फाइल फोटो।

HighLights

  1. मंजीत कौर की मौत की जांच में नया खुलासा।

  2. मोरींडा नहीं, चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में लगी थी आग।

  3. मां ने शुभी और पिंदा पर अपहरण, हत्या का आरोप।

संदीप खत्री, मोहाली। पंजाबी इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की मौत के मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, घटना को लेकर कई अहम सवाल सामने आ रहे हैं। मंजीत तीन जुलाई को चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में आई थी।

उस समय उसके साथ उसकी एक युवती दोस्त भी थी, जिसे मंजीत की बेस्ट फ्रेंड बताया जा रहा है। मंजीत के पास थार गाड़ी थी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना वाली रात वह थार में सेक्टर-34 पहुंची थी या फिर कैब में। 

मंजीत की बेस्ट फ्रेंड नेहा को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, तीन जुलाई को घटना हुई थी और चार जुलाई को नेहा मोहाली के शोको और मास्क क्लब गई थी। उसके मोबाइल फोन में उस समय मंजीत की फोटो थी।

मंजीत की मां कांता देवी ने पुलिस को दिए बयानों में आरोप लगाया है कि शुभी और पिंदा ने मंजीत को सेक्टर-34 स्थित शराब के ठेके के पास बुलाया था।

इसके बाद उसके साथ मारपीट कर उसे गाड़ी में अगवा किया गया और मोरिंडा के जंगल क्षेत्र में ले जाकर पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई। पुलिस अब इस बयान और जांच में सामने आ रही सेक्टर-34 में पहुंचने की बात को लेकर जांच कर रही है।