Move to Jagran APP

स्मृति शेष : मनोहर पर्रीकर ने जिस संस्थान का किया था उद्घाटन, उसने दिए हैं कई महिला अफसर

मनोहर पार्रिकर 25 जुलाई 2015 को चंडीगढ़ आए थे। इस दौरान मोहाली के सेक्टर-66 में माई भागो आ‌र्म्ड फोर्सेज प्रिपेयरेटी इंस्टीट्यूट फॉर ग‌र्ल्स का उद्घाटन किया था।

By Edited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 02:26 AM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 10:03 AM (IST)
स्मृति शेष : मनोहर पर्रीकर ने जिस संस्थान का किया था उद्घाटन, उसने दिए हैं कई महिला अफसर
स्मृति शेष : मनोहर पर्रीकर ने जिस संस्थान का किया था उद्घाटन, उसने दिए हैं कई महिला अफसर

जेएनएन, चंडीगढ़। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर का रविवार को देहांत हो गया। रक्षामंत्री रहते हुए मनोहर पार्रिकर 25 जुलाई 2015 को चंडीगढ़ आए थे। इस दौरान उन्होंने तत्कालीन पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की मौजूदगी में मोहाली के सेक्टर-66 में माई भागो आ‌र्म्ड फोर्सेज प्रिपेयरेटी इंस्टीट्यूट फॉर ग‌र्ल्स का उद्घाटन किया था। इस अवसर पर्रीकर ने कहा था कि बेटियां अब बेटों से कम नहीं हैं। इसलिए सेना में महिलाओं के कोटे में वृद्धि कर उनकी भागीदारी बढ़ाई जाएगी। सेना महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दे रही है और इस दिशा में आगे बढ़कर कार्य कर रही है। उनके द्वारा स्थापित किए इस संस्थान में लड़कियों को सेना में जाने के गुर सिखाए जाते हैं और विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। इस अकादमी में इन लड़कियों को घुड़सवारी समेत अन्य कई सैन्य प्रशिक्षण भी दिए जाते हैं। इस संस्थान से अबतक कई लड़कियां महिला सैन्य अफसर बनकर देश की सेवा कर रही हैं।

loksabha election banner

चहेते पूर्व एडवाइजर परिमल राय को बनाया था चीफ सेक्रेटरी

गोवा के मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रीकर लंबे समय तक बीमार रहे। बीमारी के बावजूद वह विभिन्न जगहों पर विजिट कर खुद कार्यों का जायजा लेते रहे। अंतिम दिनों में उन्होंने अपने चहेते अफसर चंडीगढ़ के पूर्व एडवाइजर परिमल राय को गोवा का चीफ सेक्रेटरी बनाया था। तब इस बात की चंडीगढ़ तक चर्चा रही कि परिमल राय मनोहर पर्रीकर के सबसे भरोसेमंद अफसर हैं। इसी वजह से उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह कर परिमल का ट्रांसफर गोवा के लिए कराया था। गौरतलब है कि इससे पहले परिमल राय करीब ढाई साल तक चंडीगढ़ के एडवाइजर रहे। उस दौरान भी उन्हें भाजपा नेताओं का करीबी माना जाता था। सांसद किरण खेर के साथ भी उनकी खूब पटती रही। इसी वजह से किरण खेर और खुद प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने भी उनका ट्रांसफर रोकने के लिए प्रयास किया था। पर्रीकर के निधन से शोक की लहर रविवार को गोवा के मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रीकर के निधन के बाद शहर के नेताओं और अफसरों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। भाजपा के चंडीगढ़ अध्यक्ष संजय टंडन ने भी उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.