Move to Jagran APP

चंडीगढ़ के रोज गार्डन के अंडरब्रिज में लटकता मिला व्यक्ति का शव, कार से सुसाइड नोट बरामद

Chandigarh Crime News चंडीगढ़ सेक्टर-16 रोज गार्डन के अंडर ब्रिज के नीचे आज सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यहां अंडर ब्रिज में लोहे की ग्रिल से व्यक्ति रस्सी के फंदे से लटक रहा था।

By JagranEdited By: Ankesh ThakurPublished: Fri, 30 Sep 2022 11:16 AM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 11:16 AM (IST)
चंडीगढ़ के रोज गार्डन के अंडरब्रिज में लटकता मिला व्यक्ति का शव, कार से सुसाइड नोट बरामद
मृतक जसबीर मूल रूप से पंजाब के तरनतारन का रहने वाला था।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Crime News: चंडीगढ़ सेक्टर-16 रोज गार्डन के अंडरब्रिज में आज सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यहां अंडर ब्रिज में लोहे की ग्रिल से व्यक्ति रस्सी के फंदे से लटक रहा था। राहगीर ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सेक्टर-17 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमएसएच-16 पहुंचाया।

loksabha election banner

मृतक की पहचान सेक्टर-19 में रहने वाले 42 वर्षीय जसबीर सिंह के तौर पर हुई है। जसबीर सिंह मूलरूप से पंजाब के जिला तरनतारन के गांव नाथू चक्क का रहने वाला था। पुलिस ने शव को जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की गाड़ी से सुसाइड नोट भी मिला है। उसकी गाड़ी वहीं पास में सड़क किनारे खड़ी थी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 6.36 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना मिली थी। सूचना देने वाले ने बताया कि सेक्टर-16 रोज गार्डन के अंडर ब्रिज में व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ है। उसने रस्सी के सहारे फंदा लगाया हुआ है। 

सूचना मिलने के बाद सेक्टर-17 थाना पुलिस से जांच अधिकारी असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर धर्म सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस कर्मियों ने रस्सी खोलकर शव को नीचे उतारा दिया। व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। उसके गले पर रस्सी के गहरे निशान भी थे। वहीं, जीएमएसएच-16 में डाक्टर की तरफ से व्यक्ति के मौत की पुष्टि के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 

पार्किंग में मिली अनलाक कार, पंजाबी में लिखा सुसाइड नोट 

पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक जसबीर अपनी पंंजाब नंबर PB 46 Y 6622 की आइ 20 कार से रोज गार्डन में आया था। उसने अपनी गाड़ी पार्क कर अनलाक ही छोड़ दी थी। कार के अंदर पुलिस को चाबी, पंजाबी में लिखा सुसाइड और कुछ कपड़े भी मिले हैं। सुसाइड नोट पर मृतक ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ही बताया है। पुलिस ने सुसाइड नोट और कार को भी कब्जे में ले लिया है और उसके घरवालों से संपर्क किया जा रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.