विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंडीगढ़ में सुखना चौ में मछलियां पकड़ रहे व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा

By Vinay KumarEdited By:
Published: Sun, 24 Jul 2022 12:49 PM (IST)

चंडीगढ़ में सुखना चौ में मछलियों को पकड़ने के लिए गए एक व्यक्ती की पानी में डूबने से मौत हो ...और पढ़ें

चंडीगढ़ में सुखना चौ में डूबने से व्यक्ति की मौत हो गई। (जागरण)
चंडीगढ़ में सुखना चौ में डूबने से व्यक्ति की मौत हो गई। (जागरण)

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में सुखना लेक के रेगुलेटर एंड पर फ्लड गेट के आगे सुखना चौ में बड़ी संख्या में मछलियां मर गई हैं। कुछ जिंदा हैं वह गंदे पानी में ऑक्सीजन कम होने से मौत के डर से उछलकर फ्लड गेट की तरफ कूदती रहती हैं। इन मछलियों को पकड़ने के लिए कई लोग ताक में रहते थे। रविवार को एक व्यक्ति इन मछलियों को पकड़ने का प्रयास करते हुए पैर फिसलने से चौ में गिर गया। दूसरी साइड खड़े एक अन्य व्यक्ति ने उसे गिरते देख शोर मचाया। लेकिन जब तक उसे बचाने के लिए टीम पहुंची वह पानी में डूब चुका था। कई घंटों तक लेक पर तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों ने पुलिस के साथ मिलकर उसकी तलाश की।

कड़ी मशक्कत के बाद शव को टीम ने बाहर निकाला। व्यक्ति की पहचान इंदिरा कालोनी निवासी गोसाइ विकी गजराजभाई के रूप में हुई है। गोसाइ मूल रूप से बनासकांठा पालनपुर गुजरात का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति सुबह आठ बजे ही लेक पर मछली पकड़ने के लिए पहुंच गया था। वह फ्लड गेट के पास ही मछलियां पकड़ने के लिए कांटा लगाए बैठा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी में जा गिरा। यहां उसकी मौत की दो वजह बताई जा रही हैं एक तो गंदा पानी जिसमें मरी मछलियां भी तैर रही हैं दूसरा बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला। दोनों तरफ डैम की वजह से ऊंची दिवारे हैं।

---------

घर से 12 तोला सोना, सात हजार नकदी चोरी

चंडीगढ़। सेक्टर-11 थाना पुलिस एरिया में आने वाले खुड्डा अलीशेर स्थित मकान का ताला तोड़कर आरोपित ने 10/12 तोले सोने के गहने और सात हजार नकदी चोरी कर ली। पीड़ित कामिकर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता कामिकर सिंह ने बताया कि आरोपित ने देर रात वारदात को अंजाम दिया है। जिसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। मामले में किसी पर संदेह जाहिर नहीं किया है। जीरकपुर स्थित सन्नी एन्क्लेव निवासी पुनीत ने बताया कि रामदरबार फेज-2 स्थित दुकान से शिव ने आयल कंटेनर चोरी कर लिया। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया। सेक्टर-40सी व डी टर्न के समीप बाइक सवार दो आरोपित मलोया कालोनी निवासी धर्मेश कुमार का मोबाइल स्नैचकर भाग निकले। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आइपीसी की धारा 379ए, 34 के तहत केस दर्ज कर जांच में लगी है।