विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजा वड़िंग ने की पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश, विजय इंदर सिंगला के नाम पर बनी सहमति!

Published: Wed, 30 Sep 2026 11:03 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2026 11:24 PM (IST)

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पद छोड़ने की पेशकश की है।

वड़िंग ने की अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश, विजय इंदर सिंगला के नाम पर बनी सहमति!

वड़िंग ने की अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश, विजय इंदर सिंगला के नाम पर बनी सहमति!

HighLights

  1. राजा वड़िंग ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की

  2. कांग्रेस हाईकमान पंजाब में संगठनात्मक बदलाव पर विचार कर रहा

  3. सचिन पायलट ने असंतोष पर रिपोर्ट सौंपी, नए नामों पर मंथन

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर बड़े संगठनात्मक बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। सबसे ज्यादा हलचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को लेकर है।

चर्चा है कि दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान स्तर पर पंजाब संगठन को लेकर मंथन जारी है और अगले एक-दो दिनों में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर फैसला हो सकता है। इसी बीच राजा वड़िंग ने एक बार फिर प्रदेश प्रधान पद छोड़ने की पेशकश की है।

विजय इंदर सिंगला के नाम पर बनी सहमति

हालांकि, कांग्रेस सूत्रों अनुसार पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर बुधवार को कांग्रेस हाई कमान की ओर से विजय इंदर सिंगला के नाम पर सहमति बन गई है।

कांग्रेस हाईकमान की ओर से अब इसकी सिर्फ औपचारिक तौर पर घोषणा होनी बाकी है। लेकिन बुधवार देर रात सिंगला को पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर इंटरनेट मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का दौर भी शुरू हो गया, लेकिन आधिकारिक तौर पर दिल्ली से पत्र वीरवार तक जारी होने की संभावना है।

मुझे प्रधान पद का कोई लालच नहीं: राजा वड़िंग

बता दें कि राजा वड़िंग ने एक टीवी चैनल से साक्षात्कार में कहा है कि वे पहले भी कह चुके हैं कि उन्हें प्रधान पद का कोई लालच नहीं है। उन्होंने कहा, 'हाईकमान ने मुझे यह जिम्मेदारी दी है और अगर हाईकमान यह जिम्मेदारी किसी और को देना चाहते हैं तो वे पद छोड़ने के लिए भी तैयार हैं।'

सूत्रों के अनुसार, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने करीब तीन सप्ताह तक पंजाब के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों और संगठन से जुड़े नेताओं के साथ अलग-अलग स्तर पर बातचीत के बाद अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को सौंप दी है। रिपोर्ट में वड़िंग को लेकर पार्टी के भीतर मौजूद असंतोष और सभी नेताओं को एक मंच पर लाने में आ रही चुनौतियों का भी उल्लेख है।