Move to Jagran APP

15 वार्डो पर फंसा पेच, 10 तक जारी होगी कांग्रेस की लिस्ट

लुधियाना नगर निगम मे अकाली दल ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। वही, कांग्रेस अभी भी स्क्रीनिंग करने मे जुटी है।

By Edited By: Published: Wed, 07 Feb 2018 02:58 AM (IST)Updated: Wed, 07 Feb 2018 02:20 PM (IST)
15 वार्डो पर फंसा पेच, 10 तक जारी होगी कांग्रेस की लिस्ट
15 वार्डो पर फंसा पेच, 10 तक जारी होगी कांग्रेस की लिस्ट

 कैलाश नाथ, चंडीगढ़: लुधियाना नगर निगम मे जहां अकाली दल ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। वही, कांग्रेस अभी भी स्क्रीनिंग करने मे जुटी है। कांग्रेस अब भी सभी वार्डो पर सर्वसम्मति नही बना पाई है, जिसे देखते हुए लगता है कि पार्टी अगले तीन दिनो मे लिस्ट जारी कर सकेगी।

loksabha election banner

95 वार्डो वाले लुधियाना नगर निगम मे कांग्रेस करीब 80 वार्डो मे सर्वसम्मति बना चुकी है, जबकि करीब 15 वार्ड ही ऐसे है, जहां विधायको, सांसद और सीनियर नेताओ मे मतभेद है। वही, माना जा रहा है कि बुधवार को लुधियाना प्रभारी तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा अपनी रिपोर्ट प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ को सौप देगे। इसके बाद जाखड़ इस रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ चर्चा कर सकते है। जिन वार्डो मे सर्वसम्मति नही बन पाई है, उसे लेकर जाखड़ विधायको व सांसद के साथ भी बैठक कर सकते है। सूत्र बताते है कि अंतिम फैसला मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को ही लेना है। महत्वपूर्ण बात यह है कि पार्टी ने प्रत्याशियो के चयन मे कांग्रेस विधायको और सांसद की सिफारिश को प्राथमिकता दी है। इसके बावजूद हरेक हलके मे दो से चार ऐसी सीटे फंसी है, जिन्हे लेकर पार्टी अंतिम फैसला नही ले पाई है। माना जा रहा है कि टिकटो के आवंटन को लेकर पार्टी ने 9 फरवरी को बैठक बुला ली है, जिसमे प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ के साथ प्रदेश प्रभारी आशा कुमारी भी रहेगी। इस बैठक के बाद संभवत: 10 फरवरी तक कांग्रेस अपनी लिस्ट जारी कर दे। रिपोर्ट लगभग तैयार : बाजवा तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा का कहना है कि रिपोर्ट लगभग तैयार है। इसे जल्द ही प्रदेश प्रधान को सौप दिया जाएगा। उसके बाद उन्होने ही फैसला लेना है। रिपोर्ट मिलते ही लेगे अंतिम फैसला : जाखड़ सुनील जाखड़ का कहना है कि तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा की रिपोर्ट अभी आनी है। उनकी रिपोर्ट आते ही पार्टी के प्रभारी के साथ बैठक करके प्रत्याशियो के नामो की घोषणा कर दी जाएगी। 

आप उम्मीदवारो का फैसला एक दो दिन मे: अरोड़ा

आम आदमी पार्टी के उप प्रधान अमन अरोड़ा ने मंगलवार को चंडीगढ़ मे कहा कि लुधियाना नगर निगम चुनाव को लेकर उम्मीदवारो के का चयन एक दो दिनो मे फाइनल कर लिया जाएगा। लोक इसाफ पार्टी के साथ सीटो के बटवारे को लेकर कोई विवाद नही है। लोक इसाफ पार्टी 56 सीटो पर निगम चुनाव लड़ेगी और आप 39 सीटो पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। सैद्धांतिक तौर पर दोनो दलो मे इस सबध मे सहमति बन गई है।

भाजपा की बैठक आज

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के प्रधान विजय सापला ने चुनाव समिति की बैठक बुधवार को चडीगढ़ मे बुलाई है। उम्मीद है कि भाजपा अपनी पहली सूची बुधवार को जारी कर सकती है। पार्टी के प्रदेश सचिव विनीत जोशी ने बताया कि पहले इच्छुक प्रत्याशी से लुधियाना की जिला इकाई की ओर से आवेदन लिया गया। इसके बाद लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए कोर ग्रुप प्रभारी मनोरजन कालिया ने लुधियाना मे दो दिन लगाकर जिला चुनाव समिति की मौजूदगी मे सभी का इटरव्यू लेने का काम पूरा कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.