Live Chandigarh Coronavirus News update: सेक्टर-52 में गर्भवती महिला पॉजिटिव, मोहाली में चार नए केस
Live Coronavirus Chandigarh Update मोहाली जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 180 हो गई है। जबकि एक्टिव केस 52 हो गए हैं।
चंडीगढ़/मोहाली, जेएनएन। शहर के सेक्टर-52 में एक 30 साल की गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। डॉक्टरों का कहना है कि महिला की अगले हफ्ते तक डिलीवरी होनी है। ऐसे में कोरोना संक्रमण डिलीवरी को जटिल बना दिया है। महिला के संपर्क में परिवार के साथ लोग रहे हैं। इसी के साथ शहर में कोरोना सक्रमण के कुल केस 355 हो गए हैं, जिनमें से 54 अभी सक्रिय हैं।
वहीं, मोहाली में भी सोमवार सुबह एक पॉजिटिव केस सामने आने के बाद देर शाम तीन और केस आए हैं। सुबह का केस डेराबस्सी के साथ लगते मुबारकपुर का है जहां एक 45 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। शाम को आए तीन मामलों में नयागांव में एक मरीज के संपर्क में आया 14 साल का लड़का संक्रमित मिला है। खरड़ में 65 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव है, वह मुंबई से लौटी है। वहीं, जीरकपुर में दिल्ली से लौटा 35 वर्षीय पुरुष संक्रमित मिला है।
इसी के साथ मोहाली में संक्रमण के कुल केस 187 हो गए हैं, जिनमें से 52 अभी एक्टिव हैं और 125 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। इसके अलावा जिले में वायरस से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले मोहाली में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने डेराबस्सी के मुबारकपुर की मार्केट 21 दिनों तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। डेराबस्सी में पिछले दो दिनों में कोरोना के 14 केस सामने आ चुके हैं।
जिला मोहाली में रविवार को एक दिन में सबसे अधिक रविवार को 16 कोरोना के मामले सामने आए। जिसके बाद जिले में मरीजों की संख्या 176 हो गई है। जबकि एक्टिव केस 56 हो गए हैं। खरड़ में एक, कुराली में चार, जीरकपुर में एक, लालड़ू में पांच, डेराबस्सी में दो, मुबारकपुर में एक और दो केस नयागांव में सामने आए हैं। सभी पीड़ितों को ज्ञान सागर अस्पताल बनूड के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। 19 वर्षीय खरड़ निवासी दिल्ली से 11 जून को वापस आया था। 40 वर्षीय, 38 वर्षीय और 11 वर्षीय कुराली निवासी शख्स यूपी से 11 जून को वापस आए थे। वहीं, 16 वर्षीय कुराली निवासी नाबालिग मुंबई से वापस आया था। जीरकपुर निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। लालडू़ निवासी 52 और 48 वर्षीय पुरुष 10 जून को दिल्ली से वापस आए थे।
इंडस्ट्रियल एरिया में भी गर्भवती महिला की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
वहीं, इंडस्ट्रियल एरिया स्थित चार नंबर कॉलोनी की गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह महिला अस्पताल में सामान्य चेकअप के लिए पहुंची थी। महिला वजीरपुर, दिल्ली से चंडीगढ़ आई थी। इसलिए इस केस को दिल्ली का ही माना गया है। दिल्ली से महिला के साथ आए परिवार के चार सदस्यों में से एक पॉजिटिव तो तीन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि चंडीगढ़ में रह रहे परिवार के आठ सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
उत्तरप्रदेश से शादी से लौटे दंपती की रिपोर्ट पॉजिटिव
उत्तरप्रदेश में शादी समारोह से लौटे पति-पत्नी की वापस चंडीगढ़ लौटने पर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। खुड्डा अलीशेर का 35 वर्षीय व्यक्ति और 27 वर्षीय महिला नौ जून को यूपी से खुड्डा अलीशेर लौटे थे। 11 जून को दोनों में कोरोना के लक्षण डेवलप हुए। इसके बाद इनकी रविवार को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। दो नए केस आने से चंडीगढ़ में कुल संक्रमित की संख्या 352 और सक्रिय केस 52 हो गए हैं। खुड्डा लाहौरा में जिस ऑटो चालक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके कांटेक्ट में रहे परिवार के छह सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ऑटो चालक खुड्डा जस्सू के व्यक्ति को जीएमएसएच-16 छोड़ने गया था। खुड्डा जस्सू के व्यक्ति की सेक्टर-16 में केमिस्ट शॉप संचालक के संपर्क में आने से रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें