Chandigarh Coronavirus News Update: बापूधाम कॉलोनी में कोरोना के 14 नए केस, मोहाली हुआ कोरोना मुक्त
Live Coronavirus Chandigarh Update नए मामलों में एक ही घर में रहने वाले 2 परिवारों के 9 सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा अन्य परिवार के दो सदस्य भी पॉजिटिव मिले हैं।
चंडीगढ़, [विशाल पाठक]। शहर के रेड जोन बापूधाम कॉलोनी में वीरवार सुबह कोरोना वायरस के 14 नए पाॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसी के साथ शहर में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 219 हो गई है। दूसरी ओर मोहाली जिला कोरोना वायरस से मुक्त हो गया है। जिले के सभी 102 मरीज कोरोना को मात देकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं।
वहीं वीरवार को एक राहत की खबर भी आई है। पीजीआई ने तीन कोरोना मरीजों की ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया है। ठीक हुए इन लोगों में पीयू प्रोफेसर की बेटी और सास के अलावा पीजीआई की स्टाफ नर्स भी शामिल है। इसीक से साथ शहर में कुल 139 कोरोना मरीज ठीक होने के बाद घर लौट चुके हैं। वहीं बापूधाम में सामने आने वाले नए मामलों में एक ही घर में रहने वाले 2 परिवारों के 9 सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा अन्य परिवार के दो सदस्य भी पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही शहर में मरीजों की संख्या 216 हो गई है।
बुधवार को कोरोना वायरस से जंग के बीच पीजीआइ ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की। पीजीआइ से बुधवार को 48 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ होने पर एक साथ डिस्चार्ज किया गया। शहर में यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में मरीज एक साथ डिस्चार्ज किए गए हों। हालांकि पिछले दिनों एक साथ 12 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया था। बुधवार को डिस्चार्ज किए गए मरीजों में शामिल 3 लोगों को तो घर भेज दिया गया। मगर शेष 45 को सेक्टर-22 स्थित सूद धर्मशाला में सात के लिए क्वारंटाइन किया गया है। सात दिन का क्वारंटाइन पीरियड पूरा करने के बाद उन्हें घर भेजा जाएगा। हालांकि यह 45 मरीज पीजीआइ के आइसोलेशन वार्ड में दो हफ्ते का क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर चुके हैं।
दो बैच में डिस्चार्ज किए गए 45 मरीज
पीजीआइ से बुधवार को दो बैच में 45 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इस बीच सुबह 11 बजे 18 लोगों को सूद भवन भेजा गया। 18 लोगों में सात पुरुष और 11 महिलाएं थीं। जबकि दोपहर 3 बजे 27 लोगों को डिस्चार्ज कर सूद भवन भेजा गया। इनमें 14 पुरुष और 13 महिलाएं थीं।
कोरोना के पेशेंट अब 10 दिन में होंगे डिस्चार्ज
सरकार की नई गाइडलाइंस के मुताबिक अब कोरोना के मरीजों को 10 दिन के अंदर डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इसके तहत मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखे जाने पर अगर तीन दिन के अंदर लक्षण सामने नहीं आते हैं, तो उन्हें 7 दिन का क्वारंटाइन पूरा करने के बाद 10 दिन में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इसीलिए बुधवार को बापूधाम के ऐसे 45 लोगों को डिस्चार्ज कर सूद धर्मशाला में अगले सात दिनों के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया।