Live Chandigarh Coronavirus Update: चंडीगढ़ में सिविल अस्पताल की डॉक्टर समेत कोरोना के पांच नए केस, मोहाली में चार की रिपोर्ट पॉजिटिव
Live Chandigarh Coronavirus Update शहर के बापूधाम में शुक्रवार काे दाे अाैर लाेग काेराेना पॉजिटिव पाए गए।
चंडीगढ़, [विशाल पाठक]। शहर में शुक्रवार शाम काे पांच नए केस सामने आए हैं। नए मरीजों में सेक्टर 22 की सिविल हॉस्पिटल की डॉक्टर भी शामिल हैं। उसकी ड्यूटी रोजाना सिविल अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं के रूटीन चेकअप पर लगाई गई थी। ऐसे में एक बार फिर कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने का खतरा बढ़ गया है। वहीं मोहाली में भी कोरोना वायरस ने चार नए केस सामने आए हैं। वहीं जिले में एक और मरीज को कोरोना संक्रमण से निजात मिलने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। इससे पहले शुक्रवार सुबह एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उन्हें जीएमएसएच 16 अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में एडमिट गया है। शहर में अब तक 308 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है। शहर में इस समय 82 एक्टिव कोरोना पेशेंट है।
इससे पहले वीरवार काे 80 साल की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। यह महिला भी बापूधाम कॉलोनी की रहने वाली थी। जिसे इलाज के लिए सेक्टर-16 हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। उधर, सेक्टर-30 में रहने वाली 80 वर्षीय मृत महिला के संपर्क में आए लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। उसके संपर्कों में से दो पारिवारिक सदस्यों और एक पड़ोसी के गत दिवस सैंपल लिए गए थे, जो नेगेटिव आए।
इससे पहले गत दिवस मोहाली में दो और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। नए मरीजों में सेक्टर-78 का 36 साल का शख्स और डेराबस्सी का रहने वाला 39 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। दोनों दिल्ली से लौटे हैं और उन्हें ज्ञान सागर कोरोना सेंटर भेजा गया है।
वहीं चंडीगढ़ में बुधवार को सेक्टर-21 में रहने वाले 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उक्त युवक हाल ही में दिल्ली से लौटा था। हालांकि इस केस को सेहत विभाग ने चंडीगढ़ के कोरोना आंकड़ों में नहीं जोड़ा है।