Move to Jagran APP

चंडीगढ़ पुलिस की फेसबुक पर शेयर किया अश्लील वीडियो का लिंक, केस दर्ज, आरोपित की तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों में संज्ञान में मामला आने के बाद आरोपित पर कार्रवाई करने के आदेश जारी हुए। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 02:14 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 02:14 PM (IST)
चंडीगढ़ पुलिस की फेसबुक पर शेयर किया अश्लील वीडियो का लिंक, केस दर्ज, आरोपित की तलाश जारी
सोशल मीडिया सेल के आपरेटर प्रकुल ने संंबंधित सेक्टर-17 थाना पुलिस को शिकायत दी।

कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की फेसबुक साइट के कमेंट्स बाक्स में किसी ने अश्लील वीडियो का लिंक साझा कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया सेल के आपरेटर प्रकुल ने संंबंधित सेक्टर-17 थाना पुलिस को शिकायत दी। मामले की साइबर सेल की टीम ने जांच के बाद अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है।

loksabha election banner

शिकायतकर्ता कांस्टेबल प्रकुल ने बताया कि 29 सितंबर को चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के फेसबुक पेज के कमेंट बाक्स में एक व्यक्ति ने अश्लील वीडियो का लिंक शेयर कर दिया। अश्लील वीडियो की एक तस्वीर दिखने के बाद लिंक खुल नहीं रहा था। इसके बाद उसने सीनियर अधिकारियों को इसकी सूचना दी। वहीं, पुलिस अधिकारियों में संज्ञान में मामला आने के बाद आरोपित पर कार्रवाई करने के आदेश जारी हुए। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

पब्लिक के लिए फेसबुक साइट

पुलिस विभाग की तरफ से चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के नाम से फेसबुक साइट बनाई गई है। इसके माध्यम से ट्रैफिक पुलिस लोगों को जागरूक करने के साथ चालान करने का भी काम करती है। ट्रैफिक पुलिस पब्लिक के सवालों का जवाब भी साइट के माध्यम से देती है। ट्रैफिक कर्मियों के गुड वर्क को फोटो सहित अन्य तरह की जानकारी पोस्ट कर पब्लिक का भी हौसला बढ़ाया जाता है।

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस का वाट्सएप नंबर भी उपलब्ध

वाट्सएप के माध्यम से सिटी ब्यूटीफुल के लोग ट्रैफिक जाम, एक्सीडेंट, नो पार्किंग, यातायात नियमों का उल्लंघन या फिर ट्रैफिक पुलिस से संबंधित कोई भी जानकारी वाट्सएप के नंबर से ट्रैफिक पुलिस से शेयर कर सकते हैं। चंडीगढ़ पुलिस जल्द ही 9779580985 नंबर से वाट्सएप एप्लीकेशंस से कनेक्ट हो जाती है। इसके माध्यम से भी ट्रैफिक नियम को तोड़ने वालों का चालान जारी किया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.