Weather Update : धूप खिलने से सुखना लेक में उमड़ी लाेगाें की भीड़, शाम तक हल्की बूंदाबांदी के अासार
वीरवार को आसमान साफ रहेगा। इसके साथ सुबह और शाम धुंध छाई रह सकती है। वहीं शहर का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
चंडीगढ़, जेएनएन। बीते सोमवार काे दिनभर बादल छाए रहने के बाद रात को हल्की बारिश हुई। लेकिन दिनभर भी लोगों को ठंड ने खूब परेशान किया। वहीं आज शहर में सुबह से ही धूप खिली हुई है।मौसम विभाग के मुताबिक, शहर में हल्की बारिश होने के आसार है। हालांकि इससे शहर के तापमान में कोई ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
वहीं धूप खिली होने की वजह से लोग सुखना लेक अौर पार्कोे में दिखाई दे रहे है। सुबह साढ़े आठ बजे शहर का अधिकम तापमान 16.6 डिग्री अौर न्यनूतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं यह भी जानकारी मिली है कि कल से आसमान साफ रहेगा।
वीरवार को आसमान साफ रहेगा। इसके साथ सुबह और शाम धुंध छाई रह सकती है। वहीं शहर का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।