देश में राष्ट्रीय सुरक्षा नीति की सख्त जरूरत : वोहरा
जासं, मोहाली : जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल एनएन वोहरा ने कहा है कि देश के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा नीति की सख्त जरूरत है।
जासं, मोहाली :
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल एनएन वोहरा ने कहा है कि देश के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा नीति की सख्त जरूरत है। वे इडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आइबीएस) में पंजाब पुलिस की ओर से आयोजित लेक्चर के कार्यक्रम में बोल रहे थे। पूर्व पुलिस महानिदेशक स्वर्गीय केपी एसगिल पर आयोजित इस लेक्चर में वोहरा ने विशेष सुरक्षा बल के गठन की भी वकालत की।
उन्होंने कहा कि केंद्र को राज्यों की सलाह पर सुरक्षा नीति बनानी चाहिए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एनएन वोहरा ने साफ तौर पर कहा कि देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए आंतरिक सुरक्षा के उपायों पर सरकार को ज्यादा ध्यान देना होगा। इस मामले में सरकार अनुभवी अफसरों से सलाह के आधार पर प्रभावी कदम उठा सकती है। कार्यक्रम में पंजाब के जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रधावा ने भी शिरकत की। गिल काबिल और दिलेर पुलिस प्रशासक थे : वोहरा
वोहरा ने
पूर्व पुलिस महानिदेशक स्वर्गीय केपीएस गिल को काबिल और दिलेर पुलिस प्रशासक बताया। कहा कि उन्होंने पंजाब में आतंकवाद के खात्मे के लिए एक प्रभावी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि देश की गंभीर चुनौतियों के मद्देनजर राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रबंधन के लिए देश को एक समर्पित मंत्रालय की जरूरत है। सलाह दी कि राष्ट्रीय सुरक्षा की समस्या को निपटने के लिए राज्यों में विशेष बलों का गठन किया जाना चाहिए। साथ ही स्पेशल बलों व जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाना जरूरी है। गाय और बाबाओं से जुड़े मुद्दों को बताया देश के लिए खतरनाक
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल ने कहा कि गोरक्षा और बीफ के नाम पर असमाजिक तत्व कानून-व्यवस्था को ठेगा दिखा रहे हैं। इस तरह समाज में तनाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है। यह देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा है। वोहरा ने स्वयंभू बने धर्मगुरुओं तथा बाबाओं की ओर से की जा रही गैरकानूनी गतिविधियों पर भी नजर रखने की बात कहीं। कहा कि पुलिस पहली लाइन ऑफ डिफेंस होती है। कानून- व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस को मजबूत कार्रवाई करना जरूरी है। नशा तस्करों का भी आतंकवाद की तरह हो सफाया : रधावा
इस मौके पर जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रधावा ने कहा कि पंजाब में नशा व नशा तस्करों का भी उसी तरह से सफाया होना चाहिए, जिस तरह से आतंकवाद का हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे सेमिनार अन्य जिलों में भी करवाए जाएं, ताकि लोगों को पुलिस की कारगुजारी का पता चल सके।
कर्ज माफी का मुद्दा उठाया
पंजाब पुलिस के महानिदेशक सुरेश अरोड़ा ने सवाल जवाब के सत्र में पाकिस्तान व अन्य देशों में सक्रिय आतंकवादी तत्वों की ओर से पंजाब के अमन शाति के माहौल को खराब करने का मुद्दा उठाया। वहीं पूर्व मंत्री लक्ष्मीकाता चावला ने पुलिस कर्मचारियों को शुरुआती नौकरी में कम वेतन देने पर चिंता प्रकट की। पूर्व गृह मंत्री बृज भूपिंदर सिंह लाली ने ड्रोन के खतरे व आतंकवाद के दौरान पंजाब की ओर से केंद्र से लिए कर्ज को माफ न किए जाने पर अपने विचार रखे।