Move to Jagran APP

अाज रात नेता लाैटेंगे चंडीगढ़, दिल्ली में कई दिनों से कर रहे थे चुनाव प्रचार Chandigarh News

आज प्रचार का अंतिम दिन है ऐसे में आज रात से चंडीगढ़ से गए हुए सभी नेता वापस लौट आएंगे क्योंकि आज रात 1200 बजे के बाद से दूसरे राज्यों से आए नेता दिल्ली में नहीं रह सकते हैं।

By Vipin KumarEdited By: Published: Thu, 06 Feb 2020 10:59 AM (IST)Updated: Thu, 06 Feb 2020 12:15 PM (IST)
अाज रात नेता लाैटेंगे चंडीगढ़, दिल्ली में कई दिनों से कर रहे थे चुनाव प्रचार Chandigarh News
अाज रात नेता लाैटेंगे चंडीगढ़, दिल्ली में कई दिनों से कर रहे थे चुनाव प्रचार Chandigarh News

चंडीगढ़, [राजेश ढल्ल]। भाजपा के साथ-साथ चंडीगढ़ कांग्रेस भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में जोरों शोरों से जुट गई है। चंडीगढ़ कांग्रेस की ओर से उपाध्यक्ष एचएस लक्की अपनी टीम के साथ चांदनी चौक की सीट पर प्रचार कर रहे हैं। यहां से अलका लांबा चुनाव लड़ रही है। लक्की अलका लांबा को छात्र राजनीति से जानते हैं वहीं भाजपा के अध्यक्ष अरुण सूद अपनी टीम के साथ नई दिल्ली से जुड़ी हुई सीटों पर प्रचार कर रहे हैं।

loksabha election banner

आज प्रचार का अंतिम दिन है ऐसे में आज रात से चंडीगढ़ से गए हुए सभी नेता वापस लौट आएंगे क्योंकि आज रात 12:00 बजे के बाद से दूसरे राज्यों से आए नेता दिल्ली में नहीं रह सकते हैं। आप पार्टी के संयोजक प्रेम गर्ग भी चंडीगढ़ से कई कार्यकर्ता लेकर दिल्ली गए हुए हैं।

सभी नेता कर रहे जीत का दावा

चंडीगढ़ से गए सभी नेता अपनी-अपनी पार्टी की जीत का दावा कर रहे हैं कांग्रेस नेता एच एस लकी का कहना है कि दिल्ली में कांग्रेस पार्टी अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है। जबकि भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद का कहना है कि भाजपा का ही सीएम दिल्ली में बनेगा।शहर से करीब एक हजार लोग दिल्ली प्रचार में गए हुए हैं जो कि आज रात 12 बजे के बाद चंडीगढ़ लौट आएंगे।चंडीगढ़ नगर निगम के डिप्टी मेयर जगतार जग्गा भी पिछले एक सप्ताह से दिल्ली प्रचार में जुटे हुए हैं।

सूद ने निर्दलीय उम्मीदवार को भाजपा के पक्ष में बिठवाया

बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद द्वारा प्रजापति युवा समाज के महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा आरती प्रजापति को भाजपा में लाने और नामांकन को वापस करवाया।आरती प्रजाती नई दिल्ली से निर्दलीय तौर पर मैदान में उतरी हुई थी। इस सीट से आप की ओर से सीएम अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं। 29 जनवरी से नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र के 10 विधानसभाओ में चुनाव प्रचार के लिए डटे हुए हैं।चंडीगढ़ भाजपा के कार्यकर्ता नई दिल्ली,करोलबाग, पटेल नगर, राजिंदर नगर, मोती नगर, ग्रेटर कैलाश, आर के पुरम, कस्तूरबा नगर में चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.