विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने चंडीगढ़ के SSP कुलदीप चहल को दी धमकी, फेसबुक पोस्ट मे लिखी ये बात

By Vikas KumarEdited By:
Published: Mon, 29 Mar 2021 10:49 AM (IST)Updated: Mon, 29 Mar 2021 11:36 AM (IST)

चंडीगढ़ के एसएसपी कुलदीप चहल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इंटरनेट मीडिया पर धमकी दी है। फेसबुक पर मनी शूटर ...और पढ़ें

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य ने एसएसपी कुलदीप चहल को धमकी दी है।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य ने एसएसपी कुलदीप चहल को धमकी दी है।

चंडीगढ़, जेएनएन। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक गुर्गे ने चंडीगढ़ के एसएसपी कुलदीप चहल को इंटरनेट मीडिया पर धमकी दी है। फेसबुक पर मनी शूटर नाम से बनी आइडी से डाली एक पोस्ट में एसएसपी पर लॉरेंस बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर एनकाउंटर करने का अंदेशा जताया गया है। साथ ही ऐसा करने पर इसका गंभीर नतीजा भुगतने का भी संदेश दिया गया है। धमकी भरी इस पोस्ट के बाद चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट हो गई है। साथ ही आइडी और किस आइपी एड्रेस से यह पोस्ट डाली गई है, इसकी पता लगाने में टीमें जुट गई हैं।  

यह लिखा है पोस्ट में

'आप सब को पता ही है कि अपने लॉरेंस बिश्नोई भाई को चंडीगढ़ लाने की तैयारी हो रही है, पर भाई के दिल में है कि ये लोग उसका एनकाउंटर न कर दें। मैं एसएसपी कुलदीप चहल को एक बात बोलना चाहता हूं, अगर हमारे लॉरेंस बिश्नोई भाई को कुछ भी हुआ तो ये सोच लेना कि उसका बदला हम कैसे लेंगे ये तुम सोच भी नहीं सकते। इस पोस्ट के नीचे एसएसपी कुलदीप चहल की फोटो भी लगाई गई है।  

सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हुआ है हलफनामा

पुलिस की ओर से लॉरेंस बिश्नोई को पूछताछ के लिए चंडीगढ़ लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की हुई है। इसके अनुसार लॉरेंस बिश्नोई का चंडीगढ़ की कई आपराधिक वारदात में नाम आया है। इनमें शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के भाई के घर पर फायर करने की वारदात भी शामिल है। इसके अलावा भी कई अन्य वारदात में उसका नाम आया है। इसके लिए उससे आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करना जरूरी है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई ने पहले ही पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर कर चंडीगढ़ पुलिस पर उसका एनकाउंटर करने का अंदेशा जताते हुए यहां लाने से रोकने की अपील की थी। साथ ही कहा था कि अगर उसे यहां लाया जाए तो उसके हाथ-पैर पर जंजीर बांधी जाएं। ताकि पुलिस उसके भागने की बात कहकर उसका एनकाउंटर न कर दे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें