सेक्टर-61 में देर रात शरारती तत्वों ने सात गाड़ियों के शीशे तोड़े, लोगों के इकट्ठे होने पर हुए फरार
रात के समय कफ्र्यू लगने का फायदा उठाकर उक्त आरोपित शहर के पॉश इलाकों में वारदातों को अंजाम देते है और लोगों से हथियार के बल पर लूट भी करते है।
चंडीगढ़, कुलदीप शुक्ला। सेक्टर-61 एरिया में बुधवार देर रात शरारती तत्वों ने सात गाड़ियों के शीशे तोड़ दिया। आरोपित लोगों के बाहर आने से पहले ही फरार हो गए। वहीं, वारदात के बाद लोगों ने पुलिस पर एरिया में लॉ एंड अॉर्डर नहीं संभाल पाने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपितों को दबोच लिया जाएगा। हालांकि, दूसरे दिन भी पुलिस आरोपितों तक नहीं पहुंच पाई थी। स्थानीय निवासी अमृत ने बताया कि देर रात खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने घर में सो गए।
रात के समय कर्फ्यू लगने के कारण लोग बाहर सैर करने भी नहीं निकलते है। देर रात अचानक शीशे टूटने की आवाज सुनकर वे बाहर निकले तो देखा कि कुछ युवक लाठी-डंडे लेकर कारों के शीशे तोड़ रहे थे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी बाहर निकलने लगे। लोगों की संख्या बढ़ती देखकर आरोपित मौके से फरार हो गए। अंधेरा होने की वजह से आरोपितों की पहचान नही हो पाई हैं। लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में वारदात की सूचना दी।
मौज-मस्ती के साथ नशे की पूर्ति के लिए करते है वारदातें
इससे पहले भी शहर में इस तरह की वारदातें लगातार हो चुकी है। कई मामलों में आरोपित फरार तो कई मामलों में गिरफ्तार भी हो चुके है। गिरफ्तार आरोपितों ने खुलासा किया है कि वह मौज-मस्ती के लिए वारदात को अंजाम दे देते है। जबकि कई आरोपितों नशे की लत को पूरा करने लिए गाड़़ियों का शीशा तोड़कर अंदर से सामान चोरी करके बेचते थे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित आठ की गाड़ियों के टूटे थे शीशे
30 नंवबर को चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा की गाड़ी समेत आठ गाड़ियों के शीशे तोड़े गए थे। युवकों ने सेक्टर-22 में चार गाड़ियों, सेक्टर-15 में दो गाड़ियों और सेक्टर-21 में दो गाड़ियों के शीशे तोड़े थे। सेक्टर-15 में नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर वार्ड नंबर-दो से चुनाव लड़ रही दीपा दुबे की गाड़ी भी तोड़ी थी। दोनों ही नेताओं ने गाड़ी तोड़ने की घटना को राजनीतिक रंजिश बताया था।