Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में देर रात दंपती के बीच विवाद, महिला की चाकू लगने से मौत; मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

चंडीगढ़ में पेट में चाकू लगने से महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला ने जीएमएसएच-16 में दम तोड़ा। ससुराल पक्ष का बयान है कि विवाद के बीच फिसलकर चाकू पर गिरने से महिला घायल हुई थी। मायका पक्ष ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया।

By Vinay kumarEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 11:40 AM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 11:40 AM (IST)
चंडीगढ़ में देर रात दंपती के बीच विवाद, महिला की चाकू लगने से मौत; मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
चंडीगढ़ में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पेट में चाकू लगने से महिला ने जीएमएसएच-16 में दम तोड़ा है। वहीं, ससुराल पक्ष का बयान है कि विवाद के बीच फिसलकर चाकू पर गिरने से महिला घायल हुई थी। जिसे जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि मायका पक्ष ने ससुराल वालों के खिलाफ बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में सारंगपुर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान और सबूतों की पड़ताल में लगी है।

loksabha election banner

चंडीगढ़ के धनास स्थित मकान में 24 वर्षीय विवाहिता की पति के साथ रविवार देर रात अनबन हो गई। विवाद बढ़ने के बाद काफी देर तक चलता रहा। अचानक महिला के पेट में चाकू लगने के बाद उसे ससुराल वालों ने अस्पात में भर्ती करवाया। जहां उसकी मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने पुलिस को बताया कि महिला पूर्णिमा और सन्नी की शादी हुई है। देर रात किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। देर रात तक पुलिस ने किसी के खिलाफ केस नही दर्ज किया था।

फर्नीचर मार्केट में व्यक्ति की हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे एक व्यक्ति फर्नीचर मार्केट की दुकानों के बैक साइड के तरफ से मोहाली की ओर जा रहा था। अचानक मार्केट की बैक साइड में एक व्यक्ति लहूलुहान बेहोश पड़ा हुआ दिखा। पहले राहगीर ने उसे समीप जाकर देखा और फिर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमएसएच 16 की मोर्चरी में रखवा दिया है। प्राथमिक पड़ताल के आधार पर मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.