इंडस्ट्री को मिली बड़ी राहत, नीड बेस्ड चेंज को मंजूरी मिलने से बढ़ेगा निवेश
इंडस्ट्री की नीड बेस्ड चेंज को मंजूरी देने के लिए सोमवार को प्रशासन ने इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी है।
जासं, चंडीगढ़ : इंडस्ट्री की नीड बेस्ड चेंज को मंजूरी देने के लिए सोमवार को प्रशासन ने इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी है। एडवाइजर मनोज कुमार परिदा से मिलने पहुंचे इंडस्ट्रियलिस्ट्स के डेलीगेशन को परिदा ने खुद यह नोटिफिकेशन सौंपी। दशकों बाद इंडस्ट्री को मिली बड़ी राहत पर डेलीगेशन ने एडवाइजर का आभार जताया। नोटिफिकेशन के अनुसार अब इंडस्ट्री में चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी से मंजूर सभी तरह की मैन्यूफेक्चfरग गतिविधियां की जा सकती हैं।
पहली बार आइटी सर्विसेज में कई एडीशनल एक्टिविटीज और सर्विसेज को मंजूरी दी है। इंडस्ट्रियल पॉलिसी-2015 में संशोधन कर यह मंजूर किया गया है। इंडस्ट्रियलिस्ट्स पिछले 25 सालों से इंडस्ट्रियल एरिया में इस तरह की नीड बेस्ड चेंज को मंजूरी की मांग कर रहे थे। अब इंडस्ट्रियलिस्ट को मिसयूज वॉयलेशन के लिए नोटिस नहीं झेलने होंगे। यह सब पहली बार अब इंडस्ट्रियल एरिया में सभी तरह के अथॉराइज्ड सर्विस सेंटर को मंजूरी मिल गई है।
ऑटो मोबाइल से लेकर टेलीकॉम और कई अन्य तरह के सर्विस सेंटर अब यहां खोले जा सकते हैं। इसके अलावा पहली बार इंडस्ट्रियल एरिया में वेयर हाउस को भी मंजूरी दे दी है। अभी तक यहां वेयर हाउस की मंजूरी नहीं थी। साथ ही आइटी सर्विसेज में कई नई सर्विस जोड़ी गई हैं। इंजीनिय¨रग, इंडस्ट्रियल और स्ट्रक्चरल टेस्टिंग लैब भी खोली जा सकती हैं। ऑफिस कम डिस्प्ले ब्लॉक का वर्कशॉप के तौर पर इंटरचेंज कर इस्तेमाल कर सकते हैं।
बिल्डिंग बायलॉज और फायर नॉर्म्स का रखना होगा ध्यान
साइकिल स्टैंड को कच्चे माल की स्टोरेज और इंडस्ट्री संबंधित अन्य फंक्शन के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। इंडस्ट्रियल एरिया में चोरी रोकने के लिए इंडस्ट्री के सेंट्रल कोर्टयार्ड को पोली कार्बोनेट शीट से कवर कर सकते हैं। लेकिन एफएआर नहीं बढ़ा सकते। फायर एनओसी लेनी होगी।