Move to Jagran APP

किसान आंदोलन : चंडीगढ़ में पंजाब यूथ कांग्रेस पर चली वाटर कैनन, प्रधान वरिंदर ढिल्लों समेत 13 गिरफ्तार

Kisan Andolan चंडीगढ़ में पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में रैली निकाली। इस दौरानम हरियाणा मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने का प्रयास किया गया जिसे पुलिस ने बल प्रयोग कर असफल कर दिया।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Wed, 02 Dec 2020 05:43 PM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2020 05:43 PM (IST)
किसान आंदोलन : चंडीगढ़ में पंजाब यूथ कांग्रेस पर चली वाटर कैनन, प्रधान वरिंदर ढिल्लों समेत 13 गिरफ्तार
किसान आंदोलन के समर्थन में रैली के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास करते पुलिसकर्मी।

चंडीगढ़, जेएनएन। किसान आंदोलन को लेकर बुधवार को शहर में जमकर सियासी घमासान देखने को मिला। पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में रैली निकाली और हरियाणा मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने की कोशिश की।

loksabha election banner

 इस दौरान पुलिस ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस मे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग किया और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया। इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

सेक्टर-11 थाना पुलिस ने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के निर्देशों के न मनाने के आरोप में पंजाब यूथ कांग्रेस प्रधान वरिंदर सिंह ढिल्लों सहित 13 लोगों पर आईपीसी की धारा-188 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर किया है। सेक्टर 11 थाना एसएचओ के कहना है कि प्रशासन से बिना मंजूरी लिए 5 लोगों से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता इकठ्ठा हुए और रैली निकाली। इसलिए केस दर्ज कर 13 लोगो को गिरफ्तार किया गया है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.