Move to Jagran APP

बच्चों ने रंगोली बनाई, दीये सजाकर मनाई दीपावली

जासं, चंडीगढ़ : गवर्नमेंट मिडिल स्कूल पलसौरा के बच्चों ने दीपावली के उपलक्ष में कार्यक्रम का अ

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 10:05 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 10:05 PM (IST)
बच्चों ने रंगोली बनाई, दीये सजाकर मनाई दीपावली
बच्चों ने रंगोली बनाई, दीये सजाकर मनाई दीपावली

जासं, चंडीगढ़ : गवर्नमेंट मिडिल स्कूल पलसौरा के बच्चों ने दीपावली के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम बच्चों की तरफ से ही किया गया, जिसमें बच्चों ने स्कूल के परिसर को रंगोली बनाकर सजाया। इसके साथ ही दीपावली पर प्रेम और सौहार्द का संदेश देने के लिए दीया का नक्शा बनाकर ह्यूमन चेन बनाई। कार्यक्रम जेबीटी टीचर मुनीष के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने प्रतिभा को दिखाते हुए एक्टीविटी में भाग लिया।

loksabha election banner

स्कूल परिसर में रंगोली बनाने के लिए स्टूडेंट्स ने साधारण मिट्टी के दीयों को अलग-अलग रंगों में रंगा। जिसका उद्देश्य दीपावली बिना पटाखों के मनाना था। स्कूल के बच्चों ने इस मौके पर ग्रीन दीपावली मनाने का भी संकल्प लिया। दीये जलाकर दिया ग्रीन दीपावली मनाने का संदेश

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : ग्रीन और स्वच्छ दीपावली मनाने का संदेश देने के लिए काउंसिल प्रेसिडेंट विपुल अत्रेय ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम गांधी भवन पर आयोजित हुआ, जहां पर पीयू के सैकड़ों स्टूडेंट्स और फैकल्टी हाथों में मिट्टी के दीये पकड़कर पहुंचे। गांधी भवन पर पहुंचने के बाद लोगों ने हाथों में पकड़े हुए दीये जलाए और दीपावली को प्रदूषण रहित मनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को ग्रीन दीपावली के संदेश के साथ जोड़ना था, ताकि वायु प्रदूषण पर कंट्रोल किया जा सके। स्कूल ट्रिप में बच्चों ने की मस्ती

जासं, चंडीगढ़ : शारदा सर्वहितकारी स्कूल सेक्टर-40 के बच्चों ने सिसवां जंगल में स्कूल ट्रिप का आयोजन किया। इसमें बच्चों ने टीचर्स के संग जमकर मस्ती की। साथ ही विभिन्न प्रकार की एक्टीविटी में भाग लिया। इस ट्रिप का मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स को प्रकृति के साथ जोड़ना था, ताकि उन्हें प्रकृति के उस रूप को जानने का मौका मिले जो कि जंगलों की कमी के कारण वह समझ नहीं पाते है। ट्रिप में चौथी और पांचवी कक्षा के स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.