विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान का गिरोह पंजाब में चला रहा था सट्टा बाजार, मोहाली पुलिस ने खरड़ से दबोचे छह बदमाश

Published: Thu, 08 Oct 2026 06:57 PM (IST)

खरड़ पुलिस ने एक बड़े सट्टा-बुकी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए राजस्थान के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये ...और पढ़ें

सट्टा बाजार में पैसा लगवाने वालों से बरामद सामान की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

सट्टा बाजार में पैसा लगवाने वालों से बरामद सामान की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

HighLights

  1. खरड़ पुलिस ने सट्टा-बुकी नेटवर्क का किया पर्दाफाश।

  2. राजस्थान के छह बदमाश मोहाली के फ्लैट से गिरफ्तार।

  3. 34 मोबाइल, 6 लैपटॉप, नकदी सहित कई सामान बरामद।

जागरण संवाददाता, खरड़ (मोहाली)। खरड़ पुलिस ने सट्टा-बुकी के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए छह बदमाश गिरफ्तार किए हैं। सभी राजस्थान के रहने वाले हैं और सेक्टर-115 स्थित जेटीपीएल सिटी के फ्लैट में रहकर सट्टा बाजार चला रहे थे।

आरोपितों से 34 मोबाइल फोन, छह लैपटाप, करीब 60 एटीएम व क्रेडिट कार्ड, एक स्विफ्ट कार, 4030 रुपये नकद और 12 बोतल शराब बरामद की हैं। अदालत ने आरोपितों को पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

डीएसपी सब-डिवीजन खरड़-1 ईशान सिंगला ने बताया कि एसएसपी मोहाली वरुण शर्मा के निर्देश पर आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने छह अक्टूबर को सूचना के आधार पर फ्लैट नंबर 566-बी में दबिश दी। फ्लैट में छह लोग सट्टा और बुकी का काम कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान विजय, जतिंदर, राहुल, अनुज शर्मा, आर्यन कुमावत और कैलाश चंद के रूप में हुई है, जोकि रास्थान के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं।

पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। बरामद मोबाइल फोन और लैपटाप की जांच के जरिए पुलिस सट्टा-बुकी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।