खालिस्तानी समर्थकों की माहौल बिगाड़ने की साजिश, चंडीगढ़ में धमाका कर फैलाई दहशत, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर हुए ग्रेनेड धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तानी समर्थक ने ली है। बुधवार शाम हुए ...और पढ़ें
HighLights
चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड धमाका हुआ।
खालिस्तानी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली।
सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं, संदिग्धों की तलाश जारी।
रोहित कुमार/मनोज बिष्ट, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले खालिस्तनी समर्थक हर तरीके से माहौल बिगाड़ने की कोशिश में हैं। इसी साजिश के तहत चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर धमाका किया। जिम्मेदारी खालिस्तानी समर्थक सुखजिंदर सिंह बब्बर ने ली है।
बुधवार शाम करीब 5 बजे हुए धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए), भारतीय सेना और पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) समेत कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।
एक सीसीटीवी वीडियो में एक संदिग्ध व्यक्ति हैंड ग्रेनेड की पिन खोलकर उसे फेंकता और मौके से भागता नजर आ रहा है। चंडीगढ़ पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, जिसमें दो संदिग्ध बाइक सवारों की पहचान हुई है।
दोनों हमले से पहले और बाद में इलाके में घूमते नजर आए हैं। उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। पूरे शहर को सील कर दिया गया है। नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि हाल के दिनों में पंजाब में लगातार हो रही घटनाएं राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती हैं। उन्होंने कहा कि अलगाववादी ताकतें माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन पंजाब की एकता को कमजोर नहीं किया जा सकता।
